Dixon Technologies Share Price: डिक्सन टेक्नोलॉजीज का शेयर बुधवार, 21 मई को दबाव में आ गया। इंट्रा-डे ट्रेड में इसका शेयर 7 प्रतिशत से अधिक गिर गया, जबकि कंपनी ने मार्च 2025 तिमाही (Q4FY25) के लिए शानदार नतीजे पेश किए हैं। स्टॉक 7.4 प्रतिशत तक गिरकर दिन के निचले स्तर ₹15,337.15 पर पहुंच गया था। मगर फिर ये थोड़ा संभला है। करीब 10.40 बजे BSE पर डिक्सन टेक्नोलॉजीज का शेयर 854.40 रु या 5.16 फीसदी की गिरावट के साथ 15,712.50 रु पर है।
ये भी पढ़ें -
धमाकेदार रहे तिमाही नतीजे
डिक्सन टेक्नोलॉजीज के दमदार परफॉर्मेंस को देखते हुए इसके शेयरों में हुई बिक्री आश्चर्यजनक माना जा रही है। दरअसल कंपनी का प्रॉफिट पिछले वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 97 करोड़ रुपये की तुलना में इस साल समान तिमाही 379 प्रतिशत बढ़कर 465 करोड़ रुपये हो गया।
इसका रेवेन्यू भी दोगुने से अधिक बढ़कर 10,304 करोड़ रुपये हो गया, जो कि पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में 4,675 करोड़ रुपये से 120 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ को दर्शाता है। ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस काफी मजबूत रहा और तिमाही के दौरान इसका EBITDA 128 प्रतिशत बढ़कर 454 करोड़ रुपये हो गया।
FY25 के लिए कैसे रहे नतीजे
पूरे FY25 के लिए, डिक्सन टेक्नोलॉजीज के प्रॉफिट में 229 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इसका प्रॉफिट बढ़कर ₹1,233 करोड़ हो गया। वहीं पूरे साल के लिए रेवेन्यू में भी 119 प्रतिशत की भारी वृद्धि देखी गई, जो ₹38,880 करोड़ हो गई। ये सभी सेक्टरों में कंपनी की मजबूत वृद्धि गति को दर्शाता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
