बिजनेस

Diwali 2025: दीपक की रौशनी के साथ बढ़ाएं अपना बैंक बैलेंस, आज से इस प्लान को अमल में लाएं

दिवाली का आज शुभ दिन है। घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने के लिए आज से निवेश की शुरुआत करें। इससे आप एक बेहतर जिंदगी के सपने को पूरा कर पाएंगे।

Image

दिवाली निवेश

Diwali 2025: दिवाली धन-समृद्धि का त्योहार है। इसमें मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली में दीपों की रौशनी अंधकार को दूर करती है और घर में सुख-शांति और समृद्धि लाती है। इसलिए दिवाली का खासा महत्व है। इस दिवाली आप सिर्फ घर को रोशन ही नहीं करें, बल्कि समृद्धि लाने की भी शुरुआत करें। इसके लिए इन्वेस्टमेंट से करनी होगी। आज हम दीपक की रौशनी के साथ बैंक बैंलेंस बढ़ाने के विकल्प बता रहे हैं। यह आपके और पूरे परिवार के भविष्य को सुरक्षित करेगा। साथ ही पूरे साल पैसे की किल्लत भी नहीं होगी।

आज से नए निवेश की शुरुआत करें

दिवाली के इस शुभ अवसर पर आज से आप एक SIP शुरू करें। यह 500 या 1000 रुपये से भी शुरुआत हो सकती है। आप अगर बाजार के उतार चढ़ाव से बचना चाहत हैं तो आरडी या PPF जैसे सुरक्षित विकल्प चुन सकते हैं। हमेशा लंबी अवधि के लक्ष्य बनाकर निवेश करें। आप धीरे धीरे बड़ा फंड आसानी से बना लेंगे। आप नए निवेश की

शुरुआत डाकघर बचत योजना में भी कर सकते हैं।

बजट बनाएं और खर्च नियंत्रित करें

निवेश तभी संभव है जब खर्च नियंत्रित होगा। इसलिए आय के अनुसार खर्च का बजट बनाए। फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं। इस तरह आप एक नई शुरुआत कर आसानी से पैसा बचनाने लगेंगे।

निवेश की समीक्षा करें

अपनी प्रगति चेक करें। हर महीने या तिमाही में अपने निवेश की समीक्षा करें। अगर आप अपने लक्ष्य के अनुसार आगे नहीं बढ़ रहे हैं तो चेक करें कि आपसे कहां गलती हो रही है। उस गलती को समय रहते सुधारें। आप कम इनकम में भी पैसे वाले बन जाएंगे।

नियमित और अनुशासन जरूरी

बहुत सारे निवेशक निवेश शुरु करते हैं लेकिन कुछ समय के बाद उसे जारी नहीं रख पाते। आप यह गलती नहीं करें। निवेश में हमेशा अनुशासित रहें। आप कम पैसे जमा कर भी अच्छी बचत कर लेंगे। म्यूचुअल फंड सिप की सफलता का यही राज है। आप जितने समय तक निवेशित रहते हैं, उतना बेहतर रिटर्न ले पाते हैं।

इमरजेंसी फंड जरूर बनाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपको पूरे साल पैसे की किल्लत नहीं हो तो एक इमरजेंसी फंड जरूर बनाएं। ये आपको बुरे वक्त में मदद करेगा। साथ ही आपके मंथली बजट पर बोझ नहीं बढ़ाएगा। इस तरह आप पूरे साल बिना किसी टेंशन के खुशी से रह पाएंगे।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article