बिजनेस

Dividend Stocks: अगले सप्ताह 24 शेयरों में मिल रहा ₹304 का डिविडेंड, जानें कब है रिकॉर्ड और एक्स डेट

अगले सप्ताह शेयर बाजार में डिविडेंड निवेशकों की नजरें 24 कंपनियों पर रहेंगी। 2 से 6 फरवरी के बीच ये शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे और कुल ₹304 प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा। Gillette India और BPCL जैसे बड़े नाम फोकस में रहेंगे।

Dividends Stocks

इन स्टॉक्स में मिल रहा डिविडेंड

Dividend Stocks Next Week: फरवरी 2026 का पहला कारोबारी सप्ताह डिविडेंड निवेशकों के लिए खास रहने वाला है। 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच कुल 24 कंपनियां अपने शेयरधारकों को कुल ₹304 प्रति शेयर का डिविडेंड देने जा रही हैं। यह गणना प्रति शेयर आधार पर है और इसमें डिमर्जर वाली कंपनी को शामिल नहीं किया गया है। इस हफ्ते कई large cap, PSU और mid cap कंपनियां एक्स-डिविडेंड होंगी, जिससे बाजार में इन शेयरों पर फोकस बना रह सकता है।

2 फरवरी को एक्स-डिविडेंड होंगे ये शेयर

सप्ताह की शुरुआत 2 फरवरी से होगी, जब Gopal Snacks Limited, LT Foods Limited, Balkrishna Industries Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited, Share India Securities Limited, Siyaram Silk Mills Limited और Metro Brands Limited एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन सभी कंपनियों के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट एक ही दिन यानी 2 फरवरी तय है। BPCL का ₹10 प्रति शेयर का डिविडेंड इस दिन के payouts में प्रमुख रहेगा।

3 फरवरी को मिडकैप और डिफेंस शेयर फोकस में

3 फरवरी को Vaibhav Global Limited, Cochin Shipyard Limited, GPT Infraprojects Limited, Symphony Limited और Garden Reach Shipbuilders & Engineers Limited एक्स-डिविडेंड होंगी। GRSE का ₹7.15 प्रति शेयर और Cochin Shipyard का ₹3.50 प्रति शेयर का डिविडेंड डिफेंस और PSU सेगमेंट को खास बनाता है।

4 फरवरी को सबसे बड़ा डिविडेंड ट्रिगर

4 फरवरी को सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिल सकती है। इस दिन Coromandel International Limited, MAS Financial Services Limited, Alldigi Tech Limited, Dolat Algotech Limited, Gillette India Limited, Crizac Limited और Indian Energy Exchange Limited एक्स-डिविडेंड होंगी। Gillette India का ₹180 प्रति शेयर का payout, जिसमें ₹120 इंटरिम और ₹60 स्पेशल डिविडेंड शामिल है, पूरे हफ्ते का सबसे बड़ा डिविडेंड है।

5 और 6 फरवरी को भी जारी रहेगा डिविडेंड फ्लो

5 फरवरी को Styrenix Performance Materials Limited ₹23 प्रति शेयर के डिविडेंड के साथ एक्स-डेट पर जाएगी। वहीं 6 फरवरी को Quess Corp Limited, Control Print Limited और Sharda Cropchem Limited एक्स-डिविडेंड होंगी। इसी दिन Genus Power Infrastructures Limited में डिविडेंड नहीं बल्कि डिमर्जर इवेंट है, इसलिए इसे कुल डिविडेंड गणना में शामिल नहीं किया गया है।

कंपनीडिविडेंड (₹/शेयर)Ex-DateRecord Date
Gopal Snacks Ltd0.3502-Feb-202602-Feb-2026
LT Foods Ltd1.0002-Feb-202602-Feb-2026
Balkrishna Industries Ltd4.0002-Feb-202602-Feb-2026
Bharat Petroleum Corp Ltd (BPCL)10.0002-Feb-202602-Feb-2026
Share India Securities Ltd0.4002-Feb-202602-Feb-2026
Siyaram Silk Mills Ltd3.0002-Feb-202602-Feb-2026
Metro Brands Ltd3.0002-Feb-202602-Feb-2026
Vaibhav Global Ltd1.5003-Feb-202603-Feb-2026
Cochin Shipyard Ltd3.5003-Feb-202603-Feb-2026
GPT Infraprojects Ltd0.7503-Feb-202603-Feb-2026
Symphony Ltd2.0003-Feb-202603-Feb-2026
Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd7.1503-Feb-202603-Feb-2026
Coromandel International Ltd9.0004-Feb-202604-Feb-2026
MAS Financial Services Ltd1.2504-Feb-202604-Feb-2026
Alldigi Tech Ltd30.0004-Feb-202604-Feb-2026
Dolat Algotech Ltd0.1004-Feb-202604-Feb-2026
Gillette India Ltd180.0004-Feb-202604-Feb-2026
Crizac Ltd8.0004-Feb-202604-Feb-2026
Indian Energy Exchange Ltd (IEX)1.5004-Feb-202604-Feb-2026
Styrenix Performance Materials Ltd23.0005-Feb-202605-Feb-2026
Quess Corp Ltd5.0006-Feb-202606-Feb-2026
Control Print Ltd4.0006-Feb-202606-Feb-2026
Sharda Cropchem Ltd6.0006-Feb-202606-Feb-2026

निवेशकों के लिए क्या मायने

कुल मिलाकर, अगले सप्ताह 24 शेयरों में ₹304 प्रति शेयर का डिविडेंड मिलने जा रहा है। एक्स-डिविडेंड डेट से पहले खरीदारी करने वाले निवेशक ही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। ऐसे में डिविडेंड-फोकस्ड निवेशकों के लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है, जबकि शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए इन शेयरों में एक्स-डेट के आसपास वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article