बिजनेस

Dividend Stock : चवन्नी-अठन्नी नहीं, पूरे ₹240 का डिविडेंड दे रही ये कंपनी, चेक करें डिटेल

अक्सर कंपनियां 25 पैसे, 50 पैसे जैसे डिविडेंड देती हैं। इसकी वजह से निवेशक इन शेयरों में रुचि नहीं लेते हैं। लेकिन, ये कंपनी डिविडेंड में चवन्नी-अठन्नी नहीं, बल्कि पूरे ₹240 रुपये दे रही है। चेक करें पूरी डिटेल।

Image

तगड़ा डिविडेंड देर ही अल्ट्रा टेक

UltraTech Cement Dividend : शेयर बाजार में डिविडेंड इनकम एक पॉपुलर आइडिया है। अक्सर निवेशक डिविडेंड देने वाले स्टॉक्स खोजते हैं। लेकिन, डिविडेंड की दुनिया में जहां ज्यादातर कंपनियां कुछ पैसे का रिटर्न देती हैं। वहीं, UltraTech Cement ने निवेशकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने FY26 के लिए ₹240 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। यह फैसला निवेशकों के लिए एक बड़ा रिवार्ड माना जा रहा है।

2400% डिविडेंड का बड़ा ऐलान

देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी UltraTech Cement ने अपने निवेशकों के लिए जबरदस्त डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को खत्म वित्त वर्ष के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹240 यानी 2400% डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड AGM की मंजूरी के बाद अंतिम रूप लेगा।

क्यों खास है यह डिविडेंड?

आमतौर पर बाजार में ज्यादातर कंपनियां 25 पैसे, 50 पैसे या कुछ रुपये का डिविडेंड देती हैं, जिससे निवेशकों को बड़ा फायदा नहीं दिखता। ऐसे माहौल में ₹240 प्रति शेयर डिविडेंड बेहद आकर्षक माना जा रहा है। यह दिखाता है कि कंपनी की कमाई मजबूत है और कैश फ्लो भी स्थिर है।

कंपनी के फंडामेंटल भी मजबूत

UltraTech Cement का वित्तीय प्रदर्शन भी इस बड़े डिविडेंड को सपोर्ट करता है। FY26 में कंपनी की कुल आय करीब ₹89,000 करोड़ रही, जो इसके मजबूत ऑपरेशन को दर्शाती है। बढ़ती लागत के बावजूद कंपनी ने अपनी ग्रोथ बनाए रखी है।

निवेशकों के लिए क्या मायने

इतना बड़ा डिविडेंड यह संकेत देता है कि कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को लगातार रिवार्ड देने की स्थिति में है। हालांकि निवेशकों को सिर्फ डिविडेंड के आधार पर निवेश का फैसला नहीं लेना चाहिए। शेयर का वैल्यूएशन, सेक्टर की स्थिति और भविष्य की ग्रोथ भी उतनी ही अहम होती है।

कितना होगा सीधा फायदा

अगर किसी निवेशक के पास 100 शेयर हैं तो उसे ₹24,000 का डिविडेंड मिलेगा। यह रिटर्न शॉर्ट टर्म में कैश इनकम के लिहाज से काफी आकर्षक माना जा सकता है और लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए अतिरिक्त कमाई का जरिया बनता है। हालांकि, यहां ध्यान रखने वाली बात यह जरूर है कि अल्ट्रा टेक सीमेंट के शेयर का प्राइस करीब 12 हजार रुपये है। इसके हिसाब से 100 शेयर पर 24,000 डिविडेंड की कमाई के लिए कुल 12,00,000 से ज्यादा का निवेश करना होगा।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article