बिजनेस

Disinvestment: शिपिंग कॉर्पोरेशन और BEML के लिए मिली बोलियों का रिव्यू करेगी सरकार, HLL और NMDC Steel का भी हो सकता है प्राइवेटाइजेशन

Disinvestment Plan of Govt of India: केंद्र सरकार को प्राइवेटाइजेशन के लिए शिपिंग कॉर्पोरेशन और बीईएमएल के लिए बोलियां मिली हैं। इन बोलियों का रिव्यू किया जाएगा। फिलहाल कॉनकॉर और बीपीसीएल विचाराधीन नहीं हैं।

Image

भारत सरकार की विनिवेश योजना

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शिपिंग कॉर्पोरेशन और BEML के निजीकरण का प्लान
  • बोलियों का किया जाएगा रिव्यू
  • फिलहाल कॉनकॉर और बीपीसीएल पर विचार नहीं

Disinvestment Plan of Govt of India: केंद्र सरकार प्राइवेटाइजेशन के लिए तय की कई सरकारी कंपनियों के लिए संभावित खरीदारों से मिली बोलियों का पुनर्मूल्यांकन करेगी। इन कंपनियों में शिपिंग कॉर्पोरेशन और बीईएमएल शामिल हैं। हालांकि कॉनकॉर (Container Corporation of India) और बीपीसीएल (BPCL) फिलहाल विचाराधीन नहीं हैं। निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांता पांडे ने पुष्टि की है कि आरबीआई के "उपयुक्त और उचित" मूल्यांकन के बाद आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) बोलीदाताओं को जल्द ही डेटा रूम का एक्सेस दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक बिक्री पूरी करना है।

ये भी पढ़ें -

इन कंपनियों का भी लग सकता है नंबर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पांडे ने कहा है कि हम सभी लंबित ट्रांजेक्शन को रिव्यू करेंगे, यह देखने के लिए कि बोलीदाताओं की कंपनियों को खरीदने की रुचि जारी रहेगी या नहीं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड (एचएलएल) और एनएमडीसी स्टील जैसी कंपनियां भी संभावित प्राइवेटाइजेशन की लिस्ट में हैं।

4 साल से अटका है शिपिंग कॉर्पोरेशन और BEML का मामला

शिपिंग कॉर्पोरेशन और BEML से जुड़े लेन-देन करीब चार साल से अटके हैं और इन पर कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। कॉनकॉर और BPCL की बिक्री को पहले संबंधित रेलवे और पेट्रोलियम मंत्रालयों के विरोध के कारण स्थगित कर दिया गया था।

पांडे ने स्पष्ट किया है कि मैं इस समय वास्तव में कोई अनुमान नहीं लगाऊंगा। हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना होगा कि इनकी बिक्री सफलतापूर्वक पूरी हो। योजना को स्थगित नहीं किया गया है। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले आश्वासन दिया था कि सरकार पहले से स्वीकृत योजनाओं को पूरा करेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article