बिजनेस

GAIL Target: एक्सपर्ट ने GAIL पर ये क्या कह दिया, जानें शेयर खरीदने में फायदा है या बेचने में

GAIL Share Price Target: एक मार्केट एक्सपर्ट गेल के शेयर खरीदने की सलाह दी है। शेयर के लिए 244 रु का टार्गेट और 222 रुपये का स्टॉपलॉस रखने को कहा गया है।

Image

गेल का शेयर टार्गेट है 244 रु

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गेल के शेयर खरीदने की सलाह
  • 244 रु का रखें टार्गेट
  • 222 रु का रखें स्टॉपलॉस

GAIL Share Price Target: शेयर बाजार में तेजी हो या गिरावट, निवेश के मौके रहते ही हैं। क्योंकि किसी न किसी शेयर में खरीदारी का अवसर बना रहता है। जैसे कि एक मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार इस समय गेल के शेयर में खरीदारी का मौका है। शुक्रवार को गेल का शेयर BSE पर 2.05 रु या 0.90 फीसदी की मजबूती के साथ 230.60 रु पर बंद हुआ। मगर ये शेयर और ऊपर जा सकता है। आगे जानिए क्या है इस शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

गेल के लिए कितना है शेयर का टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट रवि सिंह ने गेल के शेयर पर अपनी राय पेश करते हुए इसमें खरीदारी है। उन्होंने इस शेयर को 244 रु के टार्गेट के साथ खरीदने को कहा है। वहीं शेयर के लिए स्टॉपलॉस 222 रुपये का रखने को कहा है। यानी शेयर के 222 रु के लेवल तक गिरने पर इसे बेचकर निकल जाएं।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस और कितनी है मार्केट कैप

  • सरकारी कंपनी गेल की मार्केट कैप 1.52 लाख करोड़ रु है
  • इसका शेयर बीते 5 दिनों में 4.08 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में ये शेयर 5.83 फीसदी ऊपर गया है
  • 6 महीनों में शेयर ने 34.3 फीसदी फायदा कराया है
  • 2024 में अब तक शेयर 38.67 फीसदी चढ़ा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article