बिजनेस

Share Market Today: ट्रम्प के भारत पर 2 अप्रैल से टैरिफ लगाने के ऐलान के बावजूद शेयर बाजार में लौटी चमक ! ये हैं तेजी के पीछे 5 बड़े कारण

Share Market Up Today Reason: बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार के कारोबार में तेजी दिख रही है। जबकि इससे पहले पिछले 10 सत्रों से निफ्टी में गिरावट जारी थी। यह बढ़त थोड़ी हैरानी वाली है, क्योंकि चीन ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के जवाब में कार्रवाई का ऐलान कर दिया, जिससे कल अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट आई।

Image

शेयर बाजार में मजबूती

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में मजबूती
  • 565 अंक चढ़ा सेंसेक्स
  • निफ्टी ने भी लगाई छलांग

Share Market Up Today Reason: बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार के कारोबार में तेजी दिख रही है। जबकि इससे पहले पिछले 10 सत्रों से निफ्टी में गिरावट जारी थी। यह बढ़त थोड़ी हैरानी वाली है, क्योंकि चीन ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के जवाब में कार्रवाई का ऐलान कर दिया, जिससे कल अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट आई। चीन ने कुछ अमेरिकी वस्तुओं पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया। इसके अलावा, ऐसी खबरें भी हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को कनाडा और मैक्सिको के साथ समझौते की घोषणा कर सकते हैं। इसका मतलब यह होगा कि दोनों व्यापारिक साझेदारों पर उनके नए 25 प्रतिशत टैरिफ को वापस ले लिया जाएगा। ये शेयर बाजार के लिए एक पॉजिटिव संकेत हो सकता है।

ये भी पढ़ें -

एशियाई बाजारों में मजबूती का असर

आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दूसरा बड़ा कारण है एशियाई बाजार में बढ़ोतरी। एशियाई बाजारों में बैंकॉक, चीन, जापान, सोल, जकार्ता और हांगकांग हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। एक्सपर्ट्स का अनुमान था कि अमेरिकी बाजारों में कमजोरी के कारण भारतीय शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत देखने को मिल सकती है।

लेकिन मंगलवार को लगातार 10वें दिन बेंचमार्क निफ्टी के लाल निशान पर बंद होने के बाद दूसरे एशियाई इंडेक्स में आशावाद से सेंटीमेंट को मदद मिल सकती है।

डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत

बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 87.10 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने से वैश्विक बाजारों में एक जवाबी प्रतिक्रया शुरू हो गई है। इसके चलते डॉलर में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। ये भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छा संकेत है।

कच्चे तेल के दाम गिरे

वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी आई है। इसका भी शेयर बाजार पर पॉजिटिव असर पड़ता है।

सेंसेक्स-निफ्टी में कितनी तेजी

करीब पौने 11 बजे सेंसेक्स 565.65 अंक या 0.77 फीसदी की मजबूती के साथ 73,555.58 पर है। वहीं निफ्टी 193.10 अंक या 0.87 फीसदी की मजबूती के साथ 22,275.75 पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article