बिजनेस

Nifty Prediction Today: 29 साल में पहली बार लगातार 10 दिन गिर चुका Nifty, अब बना रहा पॉजिटिव कैंडल, बाजार में लौटेगी रौनक?

Nifty Bounce Back Prediction Today: मंगलवार (4 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 96.01 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,989.93 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स लगातार 10वें दिन गिरकर 36.65 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,082.65 पर बंद हुआ। यह 29 साल में निफ्टी की सबसे लंबी गिरावट का सिलसिला है। साथ ही, निफ्टी लगातार 19 कारोबारी सत्रों में से केवल एक बार हरे निशान में बंद हुआ है।

Image

लगातार 10 दिन गिर चुका Nifty

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • लगातार गिर रहा शेयर बाजार
  • निफ्टी लगातार 10 दिन गिरा
  • अब बना रहा पॉजिटिव कैंडल

Nifty Bounce Back Prediction Today: मंगलवार (4 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 96.01 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,989.93 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स लगातार 10वें दिन गिरकर 36.65 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,082.65 पर बंद हुआ। यह 29 साल में निफ्टी की सबसे लंबी गिरावट का सिलसिला है। साथ ही, निफ्टी लगातार 19 कारोबारी सत्रों में से केवल एक बार हरे निशान में बंद हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार निफ्टी को 22000 के अहम स्तर पर सपोर्ट मिला है जो आने वाले सत्रों में इसके लिए तत्काल सपोर्ट के रूप में काम करना जारी रखेगा। अगर निफ्टी 22250 से ऊपर चला जाता है, तो रैली आगे बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें -

अभी पॉजिटिव नहीं है ट्रेंड

मार्केट एक्सपर्ट रूपक डे ने कहा है कि हालांकि सेंटीमेंट अभी पॉजिटिव नहीं हुआ है, लेकिन संकेत हैं कि निफ्टी को 21,800-22,000 क्षेत्र में सपोर्ट मिल रहा है। मार्केट एक्सपर्ट ने कहा, "शॉर्ट टर्म में, निफ्टी में गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, 21,800 से नीचे निर्णायक गिरावट से अधिक बिकवाली हो सकती है।"

कैसा है निफ्टी का चार्ट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी का डेली चार्ट एक उचित हरे रंग की कैंडल बना रहा है। यह चार्ट पैटर्न बुलिश मीटिंग लाइन प्रकार के कैंडल पैटर्न (क्लासिकल नहीं) के निर्माण का संकेत है।

उन्होंने कहा, "यह चार्ट पैटर्न एक पॉजिटिव संकेत है और मौजूदा स्तर से आगे की बढ़त निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म में बॉटम रिवर्सल पैटर्न की पुष्टि कर सकती है।" यानी निफ्टी में वापसी हो सकती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article