बिजनेस

सितंबर में Demat अकाउंट बढ़कर हुए 12.97 करोड़, इन फैक्टर्स ने किया कमाल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 9, 2023, 01:14 PM IST

Demat Accounts Number Increased: NSDL और CDSL के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर महीने के दौरान 30.6 लाख से ज्यादा डीमैट खाते खोले गए। यह लगातार दूसरा महीना है जब नए खुले डीमैट खातों की संख्या 30 लाख से ज्यादा रही। अगस्त में यह डेटा 31 लाख था।

Image

सितंबर महीने के दौरान 30.6 लाख से ज्यादा डीमैट खाते खोले गए

Photo : iStock

Demat Accounts Number Increased: सितंबर में डीमैट खातों (Demat Accounts) की संख्या बढ़कर 12.97 करोड़ हो गई। यह सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की वृद्धि है। इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य रूप से इक्विटी से आकर्षक रिटर्न मिलना रहा। NSDL और CDSL के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर महीने के दौरान 30.6 लाख से ज्यादा डीमैट खाते खोले गए। अगस्त में यह डेटा 31 लाख था। यह लगातार दूसरा महीना है जब नए खुले डीमैट खातों की संख्या 30 लाख से ज्यादा रही।

क्या रही वजह

सितंबर में डीमैट खातों के एडिशंस के पीछे एक वजह यह भी है कि जुलाई के बाद से कई IPO अच्छे प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। इससे कई निवेशक बाजार की ओर आकर्षित हुए होंगे। मेनबोर्ड सेगमेंट में, सितंबर माह में 14 कंपनियों के IPO आए। यह आंकड़ा सितंबर 2010 के बाद सबसे अधिक है। इन 14 IPO से लगभग 11,868 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। इस साल अब तक कुल मिलाकर 34 कंपनियों ने IPO के जरिए करीब 26,913 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस साल सितंबर माह में 10 से ज्यादा मेनबोर्ड कंपनियों ने शेयर बाजार में एंट्री की।

सितंबर में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 1.54 प्रतिशत और 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों ने महीने के दौरान भारतीय शेयर बाजारों से 14767 करोड़ रुपये निकाले।

IPO से दिखा कमाल

सितंबर महीने के दौरान, स्मॉल एंड मिड साइज्ड एंटरप्राइजेस (SME) के IPOs में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया। प्राइम डेटाबेस के डेटा के अनुसार, सितंबर में 37 कंपनियों के SME IPO आए और इन्होंने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए। साल 2012 में SME IPO शुरू होने के बाद से यह एक माह में आए SME IPO का सबसे उच्च स्तर है। मौजूदा वर्ष में अब तक 136 कंपनियों ने SME IPO लॉन्च किए हैं, जिससे लगभग 3,457 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article