बिजनेस

डीमैट अकाउंट होल्डर्स के लिए आई अच्छी खबर, सेबी ने बढ़ाई नॉमिनेशन की डेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 28, 2023, 05:10 PM IST

Deadline For Demat Nomination: सेबी ने ट्रेडिंग और डीमैट खाते रखने वाले मौजूदा निवेशकों के नामांकन के विकल्प को अपडेट करने की समय सीमा को 31 मार्च से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है।

Image

डीमैट में नॉमिनेशन करने की डेट बढ़ी।

Photo : iStock

Deadline For Demat Nomination: मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (Sebi) ने ट्रेडिंग और डीमैट खाते रखने वाले मौजूदा निवेशकों के नामांकन के विकल्प को अपडेट करने की समय सीमा को 31 मार्च से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। बाजार नियामक ने ये निर्णय हितधारकों (Stakeholder) से मिले फीडबैक और उन ट्रेडिंग डीमैट खातों के आकलन के आधार पर लिया गया है जिनमें नामांकन को अपडेट नहीं किया गया है।

नामांकन करने के लिए मिले 6 महीने एक्स्ट्रा

अब निवेशकों के पास नामांकन करने के लिए 6 और महीने हैं। जिन खातों में नामांकन पर कोई अपडेट नहीं है, उन्हें 30 सितंबर के बाद ट्रेडिंग और डेबिट के लिए बंद कर दिया जाएगा। निवेशकों के पास नामांकन से बाहर निकलने का विकल्प भी है। स्टॉक ब्रोकर्स को भी नामांकन को अपडेट करने के लिए अपने ग्राहकों को सूचना देने के लिए कहा गया है।

ब्रोकर्स को जमा करनी होगी रिपोर्ट

इसके अलावा, स्टॉक एक्सचेंजों और डिपॉजिटरी को मासिक आधार पर एक रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। इस तरह की पहली रिपोर्ट 7 मई तक और प्रत्येक महीने के अंत में 7 दिनों के भीतर जमा करनी होगी। इससे पहले सोमवार को नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड ने उन स्टॉक ब्रोकर्स को चेतावनी दी थी जो अपने ग्राहकों की सहमति के बिना उन्हें नामांकन से बाहर कर रहे थे। उन्होंने इस पर कहा कि कारोबार से जुड़कर जो भी इस तरह के काम कर रहे हैं उन्हें गंभीरता से देखा जा रहा है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article