बिजनेस

डीपफेक VIDEO से रहें सावधान, नहीं तो लग सकता है बड़ा झटका! SBI की ग्राहकों को बड़ी चेतावनी

Deepfake VIDEO: देश में तेजी से बढ़ रही वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों और जनता को डीपफेक वीडियो को लेकर चेतावनी जारी की है। एसबीआई ने ऐसे किसी भी डीपफेक वीडियो से बचने की सलाह दी है जिसमें कुछ ऐसी निवेश योजनाओं का समर्थन किया जा रहे है, जो हाई रिटर्न देते हैं।

Image

एसबीआई

Photo : iStock

Deepfake VIDEO: देश में तेजी से बढ़ रही वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों और जनता को डीपफेक वीडियो को लेकर चेतावनी जारी की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे डीपफेक वीडियो को लेकर एसबीआई ने कहा कि एसबीआई या उसके कोई भी शीर्ष अधिकारी ऐसी किसी प्रकार की कोई निवेश योजना की पेशकश नहीं करते हैं जो किसी तरह के हाई रिटर्न का दावा करता है।

SBI ने क्या कुछ कहा

एसबीआई ने 'एक्स' पर 'सावधान - डीपफेक वीडियो से सावधान रहें' से जुड़ी एक चेतावनी जारी की। एसबीआई ने कहा कि एसबीआई अपने सभी ग्राहकों और आम जनता को सावधान करता है कि उसके शीर्ष प्रबंधन के डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं, जो कुछ निवेश योजनाओं को शुरू करने या उनका समर्थन करने का दावा करते हैं, जबकि एसबीआई ऐसी किसी भी निवेश योजना की पेशकश या उसका समर्थन नहीं करता है, जो असामान्य रूप से हाई रिटर्न देने का वादा करती है।

बकौल एसबीआई, ऐसे में हम जनता को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे डीपफेक वीडियो से सतर्क रहने और शिकार होने से बचने की सलाह देते हैं।

डीपफेक वीडियो क्या हैं?

डीपफेक वीडियो एआई तकनीक से बनाया जाने वाला फर्जी वीडियो है, जिसमें किसी व्यक्ति के चेहरे, आवाज या उसकी बॉडी लैग्वेज का इस्तेमाल कर नकली वीडियो तैयार किया जाता है। इस तरह के वीडियो को पहचाना जा सकता है। आपको बस डीपफेक वीडियो को ध्यान से देखने की जरूरत है। वीडियो के किनारे आपको कुछ न कुछ झिलमिलाहट जैसा दिखाई दे सकता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article