बिजनेस

Service Sector Activities: भारत के सर्विस सेक्टर ग्रोथ में नवंबर में मामूली गिरावट, रोजगार ग्रोथ 2005 के बाद सबसे तेज

Service Sector Activities: एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा, ‘‘ भारत की सेवा क्षेत्र की गतिविधियों की ग्रोथ रेट नवंबर में 58.4 रही जो पिछले महीने के 58.5 से केवल थोड़ा सा कम है। नवंबर में सेवा क्षेत्र में रोजगार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। यह 2005 में इस सर्वेक्षण के शुरू होने के बाद से अभी तक की सबसे तेज गति से बढ़ा।’’

Image

सर्विस सेक्टर ग्रोथ में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सर्विस सेक्टर ग्रोथ में गिरावट
  • नवंबर में आई मामूली कमी
  • रोजगार ग्रोथ में तेजी

Service Sector Activities: देश में सर्विस सेक्टर की गतिविधियां नवंबर में मामूली गिरावट के साथ 58.4 रह गई, जबकि इस क्षेत्र में रोजगार में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। मौसमी रूप से एडजस्ट किए गए एचएसबीसी इंडिया सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक (HSBC India Services Business Activity Index) अक्टूबर के 58.5 से नवंबर में मामूली गिरावट के साथ 58.4 रहा। पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब एक्टिविटीज में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय गिरावट से होता है।

ये भी पढ़ें -

रोजगार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई

एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा, ‘‘ भारत की सेवा क्षेत्र की गतिविधियों की ग्रोथ रेट नवंबर में 58.4 रही जो पिछले महीने के 58.5 से केवल थोड़ा सा कम है। नवंबर में सेवा क्षेत्र में रोजगार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। यह 2005 में इस सर्वेक्षण के शुरू होने के बाद से अभी तक की सबसे तेज गति से बढ़ा।’’

नए निर्यात ऑर्डर में तीन महीनों में सबसे तेज वृद्धि

भंडारी ने कहा, ‘‘ नियुक्तियों में उछाल क्षेत्र में कारोबारी आत्मविश्वास में सुधार, नए ऑर्डर में वृद्धि तथा जोरदार अंतरराष्ट्रीय मांग दर्शाता है...’’

सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने अपनी सेवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय मांग में सुधार का संकेत देना जारी रखा, जबकि नए निर्यात ऑर्डर में तीन महीनों में सबसे तेज वृद्धि हुई, लेकिन यह वर्ष के मध्य में देखी गई वृद्धि से काफी कम है।

कच्चे माल की कीमत में बढ़ोतरी

कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ, श्रम लागत ने मुद्रास्फीति पर दबाव डाला। कुल मिलाकर व्यय तथा ‘आउटपुट’ शुल्क क्रमशः 15 महीनों और लगभग 12 वर्षों में सबसे तेज दर से बढ़े। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article