बिजनेस

देश के अमीरों का बेटियों पर भरोसा, आंख बंद करके सौंप दी अरबों की कमान

Daughters of Indian Billionaires: अनन्या बिड़ला बिड़ला ग्रु​प के चेयरमैन कुमार मंगलम की बेटी हैं। वे आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉरपोरेशन की डायरेक्टर हैं। फोर्ब्स के अनुसार कुमार मंगलम बिड़ला की नेटवर्थ करीब 1.5 लाख करोड़ रु है।

Image

भारतीय अरबपतियों की बेटियाँ

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • ईशा अंबानी के हाथ में है रिलायंस रिटेल की कमान
  • नंदिनी पीरामल पीरामल एंटरप्राइजेज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं
  • शिव नादर की बेटी हैं रोशनी नादर

Daughters of Indian Billionaires: देश के टॉप अरबपतियों की बेटियों ने भी बिजनेस में काफी कामयाबी हासिल की है। इनमें मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की ईशा अंबानी (Isha Ambani), रोशनी नादर (Roshni Nadar), वनीशा मित्तल (Vanisha Mittal), तान्या दुबाश, दिव्या महिंद्रा और आलिका महिंद्रा शामिल हैं। इन सफल बिजनेसवुमन के पिता अपनी बेटियों पर काफी भरोसा करते हैं। इसीलिए उनके हाथ में कारोबार की बागडोर भी सौंपी है। आगे जानिए इन अरबतपियों के बेटियों के बारे में।

जयंती चौहान

जयंती चौहान बिसलेरी इंटरनेशनल के चेयरमैन रमेश चौहानकी बेटी हैं। जयंती कंपनी की वाइस चेयरपर्सन हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 2300 करोड़ रु का रेवेन्यू हासिल किया।

अनन्या बिड़ला

अनन्या बिड़ला बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम की बेटी हैं। वे आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉरपोरेशन की डायरेक्टर हैं। फोर्ब्स के अनुसार कुमार मंगलम बिड़ला की नेटवर्थ करीब 1.5 लाख करोड़ रु है।

तान्या दुबाश

आदि गोजरेज की बेटी तान्या दुबाश गोदरेज ग्रुप की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। गोदरेज ग्रुप की वैल्यू करीब 1.39 लाख करोड़ रु है।

रोशनी नादर

शिव नादर की बेटी हैं रोशनी नादर। उनके पिता ने उन्हें HCL Tech की कमान सौंपी है। बीएसई के अनुसार एचसीएल की मार्केट वैल्यू 3.43 लाख करोड़ रु है।

वनीशा मित्तल

स्टील की दिग्गज कंपनी Arcelormittal के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल हैं। उनकी बेटी वनीशा मित्तल Arcelormittal की नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं। लक्ष्मी मित्तल की नेटवर्थ 1.28 लाख करोड़ रु है।

नंदिनी पीरामल

नंदिनी पीरामल पीरामल एंटरप्राइजेज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वे अजय पीरामल की बेटी हैं, जो पीरामल ग्रुप के चेयरमैन हैं। अजय की नेटवर्थ 32455 करोड़ रु है।

ईशा अंबानी

मुकेश अंबानी की बेटी इकलौती बेटी हैं ईशा अंबानी। वे रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बोर्ड में शामिल हैं। मुकेश अंबानी की उत्तराधिकार योजना के अनुसार ईशा को रिलायंस रिटेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article