US-Iran Deal Hormuz Re-Opening Crude Oil Price Down : अमेरिका और ईरान के बीच हुई डील का अब असर दिख रहा है। एनर्जी मार्केट में तनाव घटने लगा है। क्रूड ऑयल के दाम से वार प्रीमियम कम हो रहा है। इसकी वजह से महज तीन दिन में Crude Oil Price तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया है। बुधवार 17 जून को Brent Crude Oil Price 79 डॉलर प्रति बैरल तक लुढ़क गए हैं। वहीं, WTI Crude Oil Price 76 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया है।
अमेरिकी नेवी का ब्लॉकेड खत्म
मंगलवार को अमेरिकी नेवी के ब्लॉकेड खत्म हो गया। होर्मुज स्ट्रेट से Iranian Crude Oil Super Tanker भी निकले। मैरीटाइम ट्रैकिंग सर्विस टैंकरट्रैकर्स के डेटा के मुताबिक, ईरान ने दो महीने में अपना पहला क्रूड एक्सपोर्ट रिकॉर्ड किया है, जब दो सुपरटैंकर उस इलाके से निकलने में कामयाब रहे जो US नेवी की नाकाबंदी में था।
38 लाख टन क्रूड निकला
TankerTrackers के मुताबिक ईरान के दो सुपरटैंकर उस इलाके से निकलने में कामयाब रहे, जहां US नेवी ने ब्लॉकेड कर रखा है। X पर एक पोस्ट में ट्रैकिंग ग्रुप ने कहा कि 15 जून, 2026 की सैटेलाइट इमेजरी के आधार पर ऑटोमेटेड आइडेंटिफिकेशन सिस्टम डेटा से पता चला कि नेशनल ईरानियन टैंकर कंपनी के सुपरटैंकर Diona और Hero 2 ने कुल 38 लाख क्रूड ऑयल के साथ US Navy के ब्लॉकेड एरिया से पार हो गए हैं। टैंकर ट्रैकर के मुताबिक NITC का STREAM (9569633) पाकिस्तान के EEZ से ब्लॉकेड लाइन की ओर आ रहा है; जहां उसने पिछले 7 सप्ताह ईरान में घुसने का इंतजार किया।
शुक्रवार हो फाइनल होगी डील
अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में फाइनल डील होनी है। अगर यह डील हो जाती है, तो फरवरी से चला आ रहा युद्ध खत्म हो जाएगा और दुनिया में फिर से एनर्जी सप्लाई सामान्य हो पाएगी। हालांकि, दोनों देशों के बीच अब भी कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनपर पूरी तरह सहमति नहीं बनी है। ऐसे में अब भी एनर्जी मार्केट में हिचकिचाहट बनी हुई है। क्योंकि, दोनों देशों की तरफ से अब भी एक-दूसरे पर हमले की बातें कही जा रही हैं।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें : 14 पॉइन्ट और 19 जून के बीच क्या फिर पलटेंगे US-IRAN, आखिर कब मानी जाए डील डन?
