बिजनेस

आ गया आदित्य इन्फोटेक का IPO, जानें GMP और शेयर प्राइस बैंड

Aditya Infotech IPO Opens Today: आदित्य इन्फोटेक, जो वीडियो सर्विलांस ब्रांड 'CP Plus' के लिए जाना जाता है। उसने आज 29 जुलाई को 1,300 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए पब्लिक सब्सक्रिप्शन शुरू किया। मजबूत एंकर निवेशकों की रुचि और उच्च ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के कारण यह आईपीओ बाजार में खूब ध्यान आकर्षित कर रहा है और निवेशकों में उत्साह दिखा रहा है।

Image

आदित्य इन्फोटेक आईपीओ (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Aditya Infotech IPO Opens Today : आदित्य इन्फोटेक, जो वीडियो सर्विलांस प्रोडक्ट्स के लोकप्रिय ब्रांड 'CP Plus' है । उसने 29 जुलाई को 1,300 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए पब्लिक सब्सक्रिप्शन खोला। मजबूत एंकर निवेशकों की रुचि और ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के कारण यह आईपीओ बाजार में खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है।

एंकर निवेशकों ने लगाए 582 करोड़ रुपये

पब्लिक इश्यू के एक दिन पहले, आदित्य इन्फोटेक ने एंकर निवेशकों से 582 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जुटाई। इस एंकर बुक में सिंगापुर सरकार, मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, HDFC म्यूचुअल फंड, SBI म्यूचुअल फंड, गोल्डमैन सैक्स, नोमुरा, अशोका व्हाइटओक इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसे प्रमुख घरेलू और वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने हिस्सा लिया। कंपनी ने 54 फंड्स को प्रति शेयर 675 रुपये (प्राइस बैंड की ऊपरी सीमा) पर 86.26 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए।

GMP से 32% संभावित फायदा

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ट्रैकिंग वेबसाइटों के अनुसार, आदित्य इन्फोटेक के शेयर पहले दिन ₹217 के GMP के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इसका मतलब संभावित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹892 होगा, जो कि issue price से करीब 32% अधिक है। यह लिस्टिंग पर अच्छे लाभ का संकेत देता है।

Aditya Infotech IPO की प्रमुख जानकारी

  • आईपीओ साइज: ₹1,300 करोड़
  • फ्रेश इश्यू: ₹500 करोड़
  • ऑफर फॉर सेल: ₹800 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹640 से ₹675 प्रति शेयर
  • इश्यू की तारीखें: 29 जुलाई से 31 जुलाई तक
  • लिस्टिंग की संभावना: 5 अगस्त

फंड का उपयोग: फ्रेश इश्यू के ₹375 करोड़ कर्ज़ की वापसी में लगाए जाएंगे, बाकी सामान्य कॉर्पोरेट प्रयोजनों के लिए।

आदित्य इन्फोटेक कंपनी का परिचय

आदित्य इन्फोटेक 'CP Plus' ब्रांड के तहत उन्नत वीडियो सुरक्षा और निगरानी समाधान प्रदान करती है। इसके उत्पाद एंटरप्राइज और कंज्यूमर दोनों क्षेत्रों को सेवाएं देते हैं। कंपनी एकीकृत सुरक्षा सिस्टम और सेवाएं वितरण नेटवर्क और सीधे चैनलों के माध्यम से प्रदान करती है। मार्च 2024 तक कंपनी का कुल उधार लगभग ₹405 करोड़ था।

आईपीओ आरक्षण डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIBs): 75%

नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs): 15%

रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs): 10%

बुक रनिंग लीड मैनेजर्स

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईआईएफएल सिक्योरिटीज इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में कार्य कर रहे हैं।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article