बिजनेस

LPG Gas Price: 1 अगस्त से इतने रुपये महंगा हुआ कॉमर्शियल LPG सिलेंडर, यहां जानें अपने शहरों के नए रेट

LPG Gas Price: बजट के बाद के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर खरीदने वालों को झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Image

महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर।

Photo : Times Now Digital

LPG Gas Price: 1 अगस्त 2024 से कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों बढ़ोतरी कर दी गई है। बजट के बाद LPG Commercial Cylinder की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इजाफा किया है। इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें में बदलाव किया गया है। गुरुवार को पहली तारीख से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हो गया है। हालांकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

किस शहर में कितने रुपये महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर

दिल्ली से पटना और श्रीनगर से चेन्नई तक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज 1 अगस्त से बदलाव हुआ है। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर आज यानी 1 अगस्त से 6.50 रुपये, मुंबई में 7 रुपये, कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 8.50 रुपये और पटना में एलपीजी सिलेंडर 8 रुपये महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में की गई है।

दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से कितने का मिलेगा

दिल्ली में बढ़ोतरी के बाद कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1652.5 रुपये होगी। इंडेन का यह सिलेंडर एक जुलाई को यह 1646 रुपये का था। इसमें 6.50 रुपये की मामूली वृद्धि की गई है। यहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कोलकाता में आज से यह 1756 रुपये की जगह 1764.5 रुपये में मिलेगा। यहां 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट

मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1605 रुपये का हो गया है। इसमें सात रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह 1598 रुपये का था। चेन्नई में अब कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1817 रुपये का मिलेगा। पहले 1809.50 रुपये का था। पटना में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1915.5 रुपये की जगह 1923.5 रुपये का मिलेगा। गुजरात के अहमदाबाद में अब 1665 रुपये की जगह 1671.50 रुपये में कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेगा।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article