Titagarh Share Price Target: ET Now Swadesh के खाश शो "Trade Ka Chauka" में मार्केट एक्सपर्ट ने Titagarh Rail Systems Ltd में निवेश की स्ट्रैटजी बताई है। साथ ही निवेश के लिए टारगेट और स्टॉप लॉस बताया है। तो चलिए जानते हैं कि इस स्टॉक में कहां तक कमाई हो सकती है।
Titagarh Share Price Target: एक्सपर्ट ने कितना दिया टारगेट
ET Now Swadesh के शो में मार्केट एक्सपर्ट प्रदीप होतचंदानी ने Titagarh Rail Systems Ltd में खरीदारी की सलाह दी है। एक्सपर्ट ने इसका 1785 रुपये का टारगेट बताया है और 1616 रुपये का स्टॉप लॉस बताया है। इसके अलावा एक्सपर्ट ने इसमें और भी तेजी की उम्मीद जताई है। एक्सपर्ट ने इस शेयर का दूसरा टारगेट 1850-1860 रुपये बताया है।
यहां देखें पूरा वीडियो
Titagarh Share Price History
BSE Analytics के मुताबिक, Titagarh Rail Systems Ltd के शेयर ने बीते सालों में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिए हैं। बीते 3 महीने में स्टॉक 62 फीसदी से ज्यादा उछला है। वहीं बीते 1 साल में स्टॉक ने 154.98 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। सिर्फ 2 साल में इसके शेयरों में 1238.67 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में इस रेलवे स्टॉक ने 1983 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। बीते 5 साल में इसने 4293.76 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। शेयर का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1,896.50 रुपये है, जबकि 52 हफ्ते का लो लेवल 611.95 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 22,751.79 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
