Bharat Coking Coal IPO: कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सब्सिडियरी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने अपना IPO लॉन्च करने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी, बीएसई और एनएसई के सामने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। सीआईएल ने शनिवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि यह आईपीओ फुली ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा, जिसमें कोल इंडिया 46.57 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी। डीआरएचपी के अनुसार, कोई नया शेयर जारी नहीं होगा, इसलिए पूरी इनकम पैरेंट कंपनी कोल इंडिया को मिलेगी।
ये भी पढ़ें -
कब होगा प्राइस बैंड का ऐलान
सीआईएल ने फाइलिंग में कहा कि आईपीओ को आवश्यक मंजूरियों, बाजार की स्थितियों और अन्य विचारों के आधार पर फाइनल रूप दिया जाएगा। आईपीओ की प्रमुख डिटेल जैसे प्राइस बैंड और लॉट साइज की घोषणा बाद में बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स की सलाह से की जाएगी।
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज बीसीसीएल आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार की भूमिका निभाएगी।
सरकार की बड़ी रणनीति का हिस्सा
बीसीसीएल का प्रस्तावित आईपीओ सरकार की कोयला क्षेत्र में व्यापक विनिवेश रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सहायक कंपनियों में मूल्य को अनलॉक करना और बाजार लिस्टिंग के माध्यम से परिचालन पारदर्शिता में सुधार करना है।
बीसीसीएल ने हाल ही में घाटे को समाप्त करने के बाद कोल इंडिया को 44.43 करोड़ रुपये का अपना पहला डिविडेंड दिकिया, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
एक और सब्सिडियरी लाएगी IPO
इस महीने की शुरुआत में, कोल इंडिया की एक अन्य पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल) ने भी ऑफर-फॉर-सेल मार्ग के माध्यम से अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष डीआरएचपी दाखिल किया था। बीसीसीएल एक कोयला उत्पादन सहायक कंपनी है, जबकि सीएमपीडीआईएल कोल इंडिया का तकनीकी अंग है।
