बिजनेस

बिना दुकान के घर बैठे शुरू करें ये 5 Local Business, कम लागत में होगी मोटी कमाई

अगर आप अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं और इसके लिए दुकान नहीं लेना चाहते तो ये जानकारी आपके काम की साबित होगी। आप अपने लोकल एरिया में ही कई सर्विस दे सकते हैं।

Image

लोकल एरिया में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस (Photo: iStock)

Small Business Ideas from Home: अगर आप अपना काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन दुकान का किराया, बड़ा निवेश और भारी स्टॉक रखने से बचना चाहते हैं, तो सर्विस बेस्ड बिजनेस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। बदलती लाइफस्टाइल के साथ लोगों को कई ऐसी सर्विस की जरूरत पड़ रही है, जिन्हें घर बैठे या अपने लोकल एरिया में उपलब्ध करवाया जा सकता है। खास बात यह है कि इनमें से कई काम छोटे स्तर पर शुरू किए जा सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको 5 ऐसे बिजनेस आइडिया (Business Ideas) दे रहे हैं, जो बिना दुकान के लोकल एरिया में शुरू किए जा सकते हैं-

Laundry Pickup और Drop Service

कपड़े धोने का बिजनेस शुरू करने के बजाय आप केवल पिकअप और डिलीवरी की सर्विस दे सकते हैं। आसपास की लॉन्ड्री या ड्राई क्लीनिंग सर्विस से पार्टनरशिप कर ग्राहकों के घर से कपड़े उठाएं और साफ होने के बाद वापस पहुंचाएं। कमाई हर ऑर्डर पर मार्जिन या कमीशन के जरिए की जा सकती है। इसके लिए दुकान की जरूरत नहीं होगी।

लोकल रील और वीडियो सर्विस

आज के समय में छोटे दुकानदार, सैलून, कैफे, जिम और होम-बेस्ड बिजनेस भी सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। आप स्मार्टफोन से उनके लिए रील्स और छोटे वीडियो शूट और एडिट कर सकते हैं। शुरुआत अपने आसपास के कारोबारियों से की जा सकती है। मंथली पैकेज बनाकर नियमित कमाई का मॉडल भी तैयार किया जा सकता है।

सीनियर सिटीजन असिस्टेंस सर्विस

कई परिवारों में बुजुर्ग अकेले रहते हैं या उनके बच्चे दूसरे शहर में रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए दवाई लाना, ग्रॉसरी पहुंचाना, छोटे जरूरी कामों में मदद करना या अस्पताल तक साथ जाना जैसी सर्विस दी जा सकती हैं। इस बिजनेस में सबसे जरूरी चीज भरोसा और जिम्मेदारी है।

ग्रूमिंग एट डोरस्टेप

आज के समय में कई लोग समय बचाने के लिए घर पर ही सैलून और ग्रूमिंग सर्विस लेना पसंद करते हैं। आप ट्रेन्ड प्रोफेशनल्स के साथ मिलकर घर पर बेसिक हेयरकट, मेनिक्योर, पेडिक्योर या दूसरी ग्रूमिंग सर्विस उपलब्ध करवा सकते हैं। हालांकि, इस तरह की सर्विस के लिए अब बहुत से प्लेटफॉर्म आ चुके हैं, लेकिन लोकल एरिया में शुरुआत में कम रेट के साथ इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।

पुरानी चीजें बेचने की सर्विस

कई घरों में ऐसे फर्नीचर, किताबें, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे सामान पड़े रहते हैं, जिनका इस्तेमाल नहीं हो रहा होता। आप लोगों का यह सामान बेचने में मदद कर सकते हैं। सामान की फोटो लेकर ऑनलाइन लिस्टिंग बनाएं, खरीदार से डील करवाएं और बिक्री पर तय कमीशन लें। इसमें खुद स्टॉक खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article