बिजनेस

Foreign Portfolio Investors: मई में विदेशी निवेशकों ने खरीदे 30,000 करोड़ रु के शेयर, डेट सेगमेंट में लगाए 36,648 करोड़ रु

Foreign Portfolio Investors: विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी और डेट मार्केट में मई में 30,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। इस निवेश की वजह अमेरिका से ट्रेड डील होने की संभावना, कमजोर अमेरिकी डॉलर और उम्मीद से अच्छी कॉरपोरेट आय को माना जा रहा है। एनएसडीएल के डेटा के मुताबिक, मई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय इक्विटी मार्केट और डेट मार्केट में कुल 30,950 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

Image

विदेशी निवेशकों ने खरीदे 30,000 करोड़ रु के शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी निवेशक बने खरीदार
  • मई में शेयर बाजार में लगाए 30,000 करोड़
  • डेट सेगमेंट में लगाए 36,648 करोड़ रु

Foreign Portfolio Investors: विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी और डेट मार्केट में मई में 30,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। इस निवेश की वजह अमेरिका से ट्रेड डील होने की संभावना, कमजोर अमेरिकी डॉलर और उम्मीद से अच्छी कॉरपोरेट आय को माना जा रहा है। एनएसडीएल के डेटा के मुताबिक, मई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय इक्विटी मार्केट और डेट मार्केट में कुल 30,950 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

ये भी पढ़ें -

इक्विटी मार्केट में कितना निवेश किया

एफपीआई ने 19,860 करोड़ रुपए इक्विटी मार्केट में निवेश किए हैं। इससे पहले अप्रैल में विदेशी निवेशकों ने 4,223 करोड़ रुपए निवेश किए थे। जनवरी से मार्च में हुई बिकवाली के कारण शुद्ध एफपीआई निवेश 2025 में (-) 92,491 करोड़ रुपए के साथ नकारात्मक बना हुआ है।

जनवरी से मार्च 2025 के बीच एफपीआई ने शेयर बाजार में 1.16 लाख करोड़ रुपए की इक्विटी बेची थी।

डेट मार्केट में कितना निवेश आया

एफपीआई ने मई में डेट मार्केट में 12,155 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। इससे पहले अप्रैल में विदेशी निवेशकों ने डेट मार्केट में 24,384 करोड़ रुपए की निकासी की थी।

वहीं, डेट मार्केट में 2025 में शुद्ध रूप से 36,648 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश हुआ है।

भारत की अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन लगातार मजबूत

भारत की अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है। देश की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में बढ़कर 7.4 प्रतिशत हो गई है। वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में यह 6.2 प्रतिशत पर थी।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 की आर्थिक विकास दर 6.5 प्रतिशत रही है।

आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ विकास करने वाली एकमात्र अर्थव्यवस्था होगी। साथ ही कहा कि देश ऐसे समय पर तेजी से विकास कर रहा है, जब दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं अमेरिकी टैरिफ के कारण उतार-चढ़ाव का सामना कर रही हैं। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article