बिजनेस

Coal Import: अप्रैल-जनवरी के दौरान 21.22 करोड़ टन रहा देश का कोयला आयात, 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई दर्ज

Coal Import: चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि के दौरान, नॉन-कोकिंग कोयले के आयात की मात्रा 13.64 करोड़ टन रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान आयातित 13.69 करोड़ टन से थोड़ा कम है।

Image

भारत का कोल आयात बढ़ा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बढ़ा देश का कोयला आयात
  • अप्रैल-जनवरी के दौरान रहा 21.22 करोड़ टन
  • पिछले वित्त वर्ष से हुई 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Coal Import: वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जनवरी अवधि में देश में कोयला आयात सालाना आधार पर 1.65 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 21.22 करोड़ टन हो गया है। इंटर-ट्रेड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष (2022-23) की इसी अवधि में भारत का कोयला आयात 20.87 करोड़ टन था। आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि के दौरान, नॉन-कोकिंग कोयले के आयात की मात्रा 13.64 करोड़ टन रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान आयातित 13.69 करोड़ टन से थोड़ा कम है। अप्रैल-जनवरी 2023-24 के दौरान कोकिंग कोयले का आयात 4.73 करोड़ टन रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में दर्ज 4.60 करोड़ टन से अधिक है।

ये भी पढ़ें -

नॉन-कोकिंग कोयले का आयात

प्रमुख और गैर-प्रमुख बंदरगाहों के जरिए जनवरी में कोयला आयात बढ़कर 1.98 करोड़ टन हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष के समान महीने में 1.69 करोड़ टन से अधिक रहा। जनवरी, 2024 में कुल कोयला आयात में से नॉन-कोकिंग कोयले का आयात 1.21 करोड़ टन रहा, जो बीते साल समान माह में एक करोड़ टन रहा था।

इस साल जनवरी में कोकिंग कोयले का आयात 45 लाख टन रहा, जो बीते साल समान माह में 47.4 लाख टन रहा था।

आयातित कोयले की मांग घटी

एमजंक्शन सर्विसेज के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा है कि भारत में आयातित कोयले की मांग हाल के सप्ताहों में कमजोर हुई है। खदानों और ताप बिजली संयंत्रों में घरेलू कोयले की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए उम्मीद है कि यह ट्रेंड मार्च में भी जारी रहेगा।

सरकार के अंतरिम आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जनवरी अवधि में देश का कोयला उत्पादन 78.41 करोड़ टन हो गया है, जो 2022-23 में इसी अवधि के दौरान 69.89 करोड़ टन से कहीं अधिक है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article