CNG Price in Delhi: दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में सीएनजी के दामों में कटौती की गई है। दिल्ली समेत आसपास के शहरों में सीएनजी के दाम 2.50 रुपये कम किए गए हैं। दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल और कैथल में भी सीएनजी के दाम कम किए गए हैं। नई दरें कल सुबह 6 बजे से लागू होंगी।
यहां पढ़ें सीएनजी की नई रेट लिस्ट:
| शहर | पुराने दाम(प्रति किलो) | नए दाम (प्रति किलो) |
| दिल्ली | 76.59 | 74.09 |
| नोएडा | 81.20 | 78.70 |
| ग्रेटर नोएडा | 81.20 | 78.70 |
| गाजियाबाद | 81.20 | 78.70 |
| गुरुग्राम | 82.62 | 80.12 |
| रेवाड़ी | 81.20 | 78.70 |
| करनाल | 81.93 | 80.43 |
| कैथल | 81.93 | 80.43 |
मुंबई में भी कम हुए थे दाम
इससे पहले मुंबई और आसपास के शहरों में भी सीएनजी के दाम में कटौती की गई थी। यहां भी सीएनजी की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलो की कटौती हुई थी। इसके बाद मुंबई में एक किलो सीएनजी के दाम घटकर 73.50 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। पहले ये दाम 76 रुपये प्रति किलो थे।
