Share Market Closing Bell Today
ऑटो और FMCG शेयरों पर दबाव
आज की गिरावट में ऑटो और एफएमसीजी शेयरों की बड़ी भूमिका रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.40 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 0.47 फीसदी नीचे बंद हुआ। इन क्षेत्रों के कई शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। मीडिया इंडेक्स में 0.89 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 0.86 फीसदी की गिरावट रही। तेल और गैस इंडेक्स भी 0.80 फीसदी फिसला। वहीं सीमेंट इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग क्षेत्र में भी दबाव रहा। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.94 फीसदी टूटा, जबकि निफ्टी बैंक 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। निजी बैंक इंडेक्स हालांकि 0.09 फीसदी की मामूली बढ़त में रहा।
फार्मा और हेल्थकेयर ने संभाला बाजार
जहां कई सेक्टर गिरावट में रहे, वहीं फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.84 फीसदी चढ़ा। निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.73 फीसदी और निफ्टी 500 हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.69 फीसदी की बढ़त रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी 0.72 फीसदी ऊपर बंद हुआ। निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.61 फीसदी की तेजी रही। निफ्टी स्मॉलकैप 50 भी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
वोलैटिलिटी बढ़ी, India Vix चढ़ा
गुरुवार को बाजार में अनिश्चितता बढ़ने का संकेत इंडिया विक्स से भी मिला। इंडिया विक्स 5.48 फीसदी उछलकर 11.15 पर पहुंच गया। वोलैटिलिटी इंडेक्स में तेजी बताती है कि आने वाले सत्रों को लेकर निवेशकों की सतर्कता बढ़ी है। हालांकि विक्स अभी भी अपने एक साल के उच्च स्तर से काफी नीचे है, लेकिन आज की तेजी ने बाजार में बढ़ते उतार-चढ़ाव की ओर संकेत जरूर दिया।
ग्लोबल मार्केट से भी नहीं मिला सपोर्ट
भारतीय बाजार को वैश्विक संकेतों से भी खास मजबूती नहीं मिली। एशियाई बाजारों में Nikkei 225 में 0.20 फीसदी की गिरावट रही और हैंग सेंग 0.41 फीसदी नीचे रहा। स्ट्रेट्स टाइम्स में भी 0.65 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि शंघाई कंपोजिट 1.11 फीसदी और KOSPI 1.51 फीसदी की बढ़त में रहे। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी 0.31 फीसदी ऊपर रहा। यूरोपीय बाजारों में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला। FTSE 0.55 फीसदी और CAC 1.02 फीसदी नीचे रहे, जबकि जर्मनी का डैक्स 0.30 फीसदी ऊपर कारोबार करता दिखा। अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में भी सीमित कमजोरी दिखाई दी। डॉव फ्यूचर्स, एसएंडपी 500 और नैस्डैक फ्यूचर्स हल्की गिरावट में रहे।
