बिजनेस

Cipla Share: तिमाही नतीजे पेश करने जा रही Cipla, शेयर खरीदें-बेचें या होल्ड करें, जानें 3 अलग-अलग ब्रोकरेज फर्म की राय

Cipla Share Price Target: कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने सिप्ला के तिमाही नतीजों से पहले इसके शेयर के लिए ADD रेटिंग दी है। 24 जुलाई, 2024 की अपनी रिपोर्ट में, ब्रोकरेज ने सिप्ला को 1550 रुपये प्रति शेयर का टार्गेट प्राइस दिया। जबकि आज ये शेयर 1501.50 रु पर है।

Image

सिप्ला के शेयर खरीदें या नहीं

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 26 जुलाई को सिप्ला पेश करेगी नतीजे
  • एक ब्रोकरेज फर्म ने दी शेयर खरीदने की सलाह
  • एक ब्रोकरेज फर्म ने दी होल्ड रेटिंग

Cipla Share Price Target: प्रमुख फार्मा कंपनी सिप्ला (Cipla) शुक्रवार 26 जुलाई को तिमाही नतीजे घोषित करेगी। उससे पहले गुरुवार को कंपनी का शेयर करीब सवा 1 बजे 2.40 रु या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 1501.50 रु पर है। नतीजों से पहले कंपनी के शेयर में सुस्ती दिख रही है। यदि आप सिप्ला पर दांव लगाने की सोच रहे हैं तो पहले ब्रोकरेज फर्म की राय जान लेना बेहतर है। यहां हम आपको बताएंगे कि 3 अलग-अलग ब्रोकरेज फर्मों ने सिप्ला के शेयर पर क्या राय दी है।

ये भी पढ़ें -

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की राय

ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने सिप्ला के तिमाही नतीजों से पहले इसके शेयर के लिए ADD रेटिंग दी है। 24 जुलाई, 2024 की अपनी रिपोर्ट में, ब्रोकरेज ने सिप्ला को 1550 रुपये प्रति शेयर का टार्गेट प्राइस दिया। जबकि आज ये शेयर 1501.50 रु पर है।

एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट

23 जुलाई को, बजट के बाद अपनी रिपोर्ट में, एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि फार्मा सेक्टर पर बजट का प्रभाव सकारात्मक होगा। रिपोर्ट में, ब्रोकरेज फर्म ने CIPLA को PLI योजना के लाभार्थियों में से एक बताया।

जेएम फाइनेंशियल का क्या कहना है

जेएम फाइनेंशियल ने अपनी 24 जुलाई की रिपोर्ट में सिप्ला के लिए होल्ड रेटिंग दी। मगर इसने सिप्ला के शेयरों का टार्गेट प्राइस 1,360 रुपये रखा, जो मौजूदा भाव से करीब 9 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article