बिजनेस

Cipla Share Price Target: इस Pharma Stock में बंपर कमाई का मौका? जानें ब्रोकरेज ने कितना दिया टारगेट

Cipla Share Price Target:यदि आप शेयर बाजार में निवेश कर रहे है तो इस खबर में बताया गया शेयर आपके काफी काम में आ सकता है। ब्रोकरेज फर्म Geojit ने Cipla Share पर अपनी राय दी है साथ ही ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए टारगेट प्राइस भी बताया है तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Image

सिप्ला शेयर प्राइस टारगेट

Cipla Share Price Target: शेयर बाजार यदि आप उतार-चढ़ाव के बीच फायदा कमाना चाहते हैं तो आपको सही रणनीति और शेयरों की जानकारी होना जरुरी होता है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश कर रहे है तो इस खबर में बताया गया शेयर आपके काफी काम में आ सकता है। ब्रोकरेज फर्म Geojit ने Cipla Share पर अपनी राय दी है साथ ही ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए टारगेट प्राइस भी बताया है तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Cipla Share Price Target: सिप्ला शेयर प्राइस टारगेट

ब्रोकरेज फर्म Geojit ने Cipla Share पर अपनी BUY रेटिंग बनाई रखी है और इसके लिए टारगेट 1,685 रुपये बताया है।

Cipla Dividend 2024: सिप्ला डिविडेंड

एक्सचेंज फाइलिंग में फार्मास्यूटिकल कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 13 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि, डिविडेंड को कंपनी की आने वाली वार्षिक आम बैठक में मंजूरी मिलनी बाकी है।

Cipla Share Price: सिप्ला का शेयर प्राइस

BSE एनालिटिक्स के अनुसार,Cipla Share में 24 मई को हल्की गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर 1488.65 रुपये के पिछले बंद स्तर से 0.23 प्रतिशत कम होकर 1485.30 रुपये पर बंद हुआ। इंट्रा डे के आधार पर इसका उच्चतर स्तर 1493.95 रुपये और इसका निचला स्तर 1479.85 रुपये रहा।

Cipla Share Price History: क्या सिप्ला का शेयर प्राइस हिस्ट्री

BSE एनालिटिक्स के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में कंपनी का शेयर 6.14 प्रतिशत उछला है। पिछले 2 सप्ताह में कंपनी के शेयर में 10.89 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस कंपनी का शेयर पिछले 1 महीने में 6.18 प्रतिशत उछला है। Cipla Share ने पिछले 3 महीने में अपने निवेशकों को 1.30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में इसने अपने निवेशकों को 23.89 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस कंपनी के शेयर ने पिछले 1 साल में अपने निवेशकों को 58.36 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर पिछले 5 साल में करीब 160.42 प्रतिशत उछला है।

Cipla 52 सप्ताह का उच्चतर और निचला स्तर

BSE एनालिटिक्स के अनुसार, इस स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 1,519 रु और 52 सप्ताह का निचला स्तर 935 रु है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1,19,922.37 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article