बिजनेस

China vs US Trade War: US टैरिफ पर चीन का पलटवार, अमेरिकी वस्तुओं पर लगाएगा 84% शुल्क

China vs US Trade War: अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध के बीच, बीजिंग ने डोनाल्ड ट्रम्प के 104 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में अमेरिकी वस्तुओं पर 84 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। चीन ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 84 प्रतिशत कर दिया है, जो 10 अप्रैल से प्रभावी होगा। चीन ने कहा है कि वह अमेरिका पर 84% अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। ये ऐलान डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अमेरिका में कुछ चाइनीज सामानों के आयात पर 104% टैरिफ लगाए जाने के बाद किया गया है।

Image

US टैरिफ पर चीन का पलटवार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • US के खिलाफ चीन का पलटवार
  • किया 84 फीसदी टैरिफ का ऐलान
  • अमेरिका लगा चुका है 104 फीसदी शुल्क

China vs US Trade War: अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध के बीच, बीजिंग ने डोनाल्ड ट्रम्प के 104 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में अमेरिकी वस्तुओं पर 84 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। चीन ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 84 प्रतिशत कर दिया है, जो 10 अप्रैल से प्रभावी होगा। चीन ने कहा है कि वह अमेरिका पर 84% अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। ये ऐलान डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अमेरिका में कुछ चाइनीज सामानों के आयात पर 104% टैरिफ लगाए जाने के बाद किया गया है।

ये भी पढ़ें -

अमेरिकी कंपनियों पर भी एक्शन

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने यह भी घोषणा की कि इसने 12 अमेरिकी संस्थाओं को अपनी एक्सपोर्ट कंट्रोल लिस्ट में शामिल किया है, जबकि 6 अमेरिकी संस्थाओं को अपनी "अविश्वसनीय संस्था" सूची में शामिल किया है। घोषणा के तुरंत बाद, अमेरिकी स्टॉक इंडेक्स फ्यूचर में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।

बढ़ता जा रहा ट्रेड वॉर

ट्रम्प द्वारा टैरिफ की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही चीन ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वह 10 अप्रैल से सभी अमेरिकी वस्तुओं पर 34 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाने जा रहा है। बीजिंग ने यह भी कहा था कि वह मीडियम और भारी दुर्लभ चीजों के निर्यात को कंट्रोल करेगा, जो सामग्री कंप्यूटर चिप्स और इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी जैसे हाई-टेक प्रोडक्ट्स में उपयोग की जाती है।

ट्रंप ने चीन के 34 प्रतिशत टैक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि चीन "ऐसा करने का जोखिम नहीं उठा सकता"। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर लिखा था, "चीन ने गलत कदम उठाया, वे घबरा गए - एक ऐसी चीज जो वे करने का जोखिम नहीं उठा सकते!"

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article