बिजनेस

Stock Market Closing: रेपो रेट में कटौती के बाद गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 74000 के नीचे फिसला, IT-PSU बैंक इंडेक्स में आई कमजोरी

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में सभी सूचकांकों में गिरावट हुई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 379 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,847 और निफ्टी 136 अंक या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,399 पर था।

Image

शेयर बाजार में आई गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में आई गिरावट
  • सेंसेक्स 74000 के नीचे फिसला
  • IT-PSU बैंक इंडेक्स में कमजोरी

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में सभी सूचकांकों में गिरावट हुई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 379 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,847 और निफ्टी 136 अंक या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,399 पर था। लार्जकैप के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 255 अंक या 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 49,582 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 132 अंक या 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,256 पर था।

ये भी पढ़ें -

निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 1.78 प्रतिशत चढ़ा

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 25 आधार अंक की कमी के ऐलान के बाद खपत के जुड़े शेयरों में तेजी देखने को मिली। इस कारण निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 1.78 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

कोटक महिंद्रा एएमसी के सीआईओ-डेट, दीपक अग्रवाल ने कहा कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट को 25 आधार अंक घटाकर 6 प्रतिशत करना दिखाता है कि वैश्विक अनिश्चितता के समय केंद्रीय बैंक विकास को बढ़ाने के लगातार प्रयास कर रही है। हमें उम्मीद है कि अगले छह महीनों में रेपो रेट में 50 आधार अंक की और कटौती हो सकती है।

किन सेक्टरों में आई गिरावट

सेक्टोरल आधार पर आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, रियल्टी, मीडिया और प्राइवेट बैंक लाल निशान में बंद हुए हैं।

निफ्टी पैक में नेस्ले, एटरनल, एचयूएल, टाटा कंज्यूमर, टाइटन, पावर ग्रिड, अपोलो हॉस्पिटल, अल्ट्राटेक सीमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, आईटीसी, एशियन पेंट्स और आयशर मोटर्स टॉप लूजर्स थे। विप्रो, एसबीआई, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस, टाटा स्टील, कोल इंडिया, सन फार्मा और ओएनजीसी टॉप लूजर्स थे।

कितने शेयरों में आई गिरावट

व्यापक बाजार का रुझान गिरावट का था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,529 शेयर हरे निशान में, 2,359 शेयर लाल निशान में और 142 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सुबह 9:40 बजे सेंसेक्स 356 अंक या 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,870 और निफ्टी 129 अंक या 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,405 पर था। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article