बिजनेस

5Kg वाला छोटकू गैस सिलेंडर भी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर की कीमत

सरकार ने होटल और रेहड़ी पटरी वालों के बाद अब होस्टल में रहने वाले लोगों को भी बड़ी राहत दी है। 5 किलोग्राम वाले छोटकू गैस सिलेंडर भी सस्ता हो गया है। 1 जुलाई से 5 किलोग्राम एफटीएल (FTL) एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कमी हुई है।

Image

5Kg वाला छोटकू गैस सिलेंडर भी हुआ सस्ता

सरकार ने आम आदमी को आज यानी 1 जुलाई की सुबह में दो-दो खुशखबरी दी है। पहले तो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती हुई और उसके बाद अब 5 किलो वाला छोटकू गैस सिलेंडर भी सस्ता हुआ है।

1 जुलाई से 5 किलोग्राम एफटीएल (FTL) एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी कटौती कर दी गई है। एनआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस सिलेंडर के दाम में 13 रुपये की कमी की गई है, जिससे छोटे सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

दिल्ली में अब 808.50 रुपये में मिलेगा 5 किलो FTL सिलेंडर

नई कीमतें लागू होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 5 किलोग्राम एफटीएल (FTL) एलपीजी सिलेंडर की कीमत 808.50 रुपये हो गई है। यह नया रेट 1 जुलाई से प्रभावी हो गया है।

छोटे उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

5 किलो एफटीएल एलपीजी सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से छोटे परिवार, अस्थायी आवास, दुकानों और सीमित गैस खपत वाले उपभोक्ता करते हैं। कीमत में 13 रुपये की कटौती से ऐसे उपभोक्ताओं के मासिक खर्च में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

1 जुलाई से लागू हुई नई कीमतें

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई से एलपीजी सिलेंडरों की नई कीमतें लागू की हैं। इसी क्रम में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बड़ी कटौती की गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कमी हुई है, वहीं अब 5 किलो एफटीएल सिलेंडर के दाम घटने से छोटे सिलेंडर का उपयोग करने वाले ग्राहकों को भी राहत मिली है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article