बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 IPO, पैसा रखें तैयार, 30 अप्रैल से मिलेगा निवेश का मौका

Upcoming IPO: स्टोरेज टेक्नोलॉजीज एंड ऑटोमेशन का एसएमई आईपीओ 30 अप्रैल को खुलकर 3 मई को बंद होगा। जबकि इसके शेयर की लिस्टिंग 8 मई को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 73 रु से 78 रु है।

Image

अगले सप्ताह में आने वाले हैं 4 आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते आ रहे 4 IPO
  • चारों ही होंगे एसएमई IPO
  • 30 अप्रैल से खुलेंगे पब्लिक इश्यू

Upcoming IPO: अगले कारोबारी हफ्ते में 4 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। ये चारों ही एसएमई आईपीओ होंगे। इनमें स्लोन इंफोसिस्टम्स (Slone Infosystems), स्टोरेज टेक्नोलॉजीज एंड ऑटोमेशन (Storage Technologies & Automation), एमके प्रोडक्ट्स (Amkay Products) और साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉयज (Sai Swami Metals & Alloys) के पब्लिक इश्यू शामिल हैं। इनमें से 3 आईपीओ एक ही दिन खुलेंगे। आगे जानिए सभी की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

स्टोरेज टेक्नोलॉजीज एंड ऑटोमेशन (Storage Technologies & Automation)

स्टोरेज टेक्नोलॉजीज एंड ऑटोमेशन का एसएमई आईपीओ 30 अप्रैल को खुलकर 3 मई को बंद होगा। जबकि इसके शेयर की लिस्टिंग 8 मई को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 73 रु से 78 रु है।

कंपनी आईपीओ के जरिए 29.95 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी निवेशक कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

एमके प्रोडक्ट्स (Amkay Products)

एमके प्रोडक्ट्स का एसएमई आईपीओ 30 अप्रैल को खुलकर 3 मई को बंद होगा। जबकि इसके शेयर की लिस्टिंग भी 8 मई को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 52 रु से 55 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 12.61 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है।

साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉयज (Sai Swami Metals & Alloys)

साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉयज का एसएमई आईपीओ 30 अप्रैल को खुलकर 3 मई को बंद होगा। जबकि इसके शेयर की लिस्टिंग भी 8 मई को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 60 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 15 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है।

स्लोन इंफोसिस्टम्स (Slone Infosystems)

स्लोन इंफोसिस्टम्स का एसएमई आईपीओ 3 मई को खुलकर 7 मई को बंद होगा। जबकि इसके शेयर की लिस्टिंग 10 मई को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 79 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 11.06 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article