बिजनेस

अगस्त से हो जाएंगे ये बदलाव ! जानें कैसे आपकी जेब पर डालेंगे असर

Changes From 1 August: हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के नये दाम जारी किए जाते हैं। इनमें कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर दोनों की नई कीमतें रिव्यू के बाद घोषित की जाती हैं। 1 अगस्त को भी कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर दोनों की कीमतों का ऐलान किया जाएगा।

Image

अगस्त से हो जाएंगे ये बदलाव

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले महीने 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
  • बदल सकते हैं गैस सिलेंडर के रेट
  • सीएनजी-पीएनजी के दाम भी बदल सकते हैं

Changes From 1 August: जुलाई का महीना खत्म होने जा रहा है। आज के बाद इस महीने में केवल 4 दिन बचेंगे। 4 दिन बाद अगस्त का महीना शुरू हो जाएगा। आम तौर पर हर नये महीने के साथ ही कुछ वित्तीय बदलाव देखने को मिलते हैं। इस बार भी नये महीने की शुरुआत के साथ ही पैसों से जुड़े कुछ बदलाव लागू हो जाएंगे। इन बदलावों का असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। वहीं बैंकिंग से जुड़ी एक अहम जानकारी भी है, जो आपको प्रभावित कर सकती है। आगे जानिए अगले महीने से जुड़े बदलावों के बारे में।

गैस सिलेंडर का रेट

हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के नये दाम जारी किए जाते हैं। इनमें कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर दोनों की नई कीमतें रिव्यू के बाद घोषित की जाती हैं। 1 अगस्त को भी कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर दोनों की कीमतों का ऐलान किया जाएगा। कीमतों में बढ़ोतरी और कटौती के अलावा ये भी संभव होता है कि कोई बदलाव न किया जाए।

पीएनजी और सीएनजी

गैस सिलेंडर के अलावा पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में भी बदलाव किए जाने की संभावना रहती है। अगर इनमें से किसी के रेट बढ़े तो आपकी जेब पर असर पड़ेगा।

आईटीआर फाइल न किया तो पेनल्टी

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 31 जुलाई है। हालांकि ये डेडलाइन सिर्फ उन लोगों के लिए है, जिन्हें अपने खाते को ऑडिट नहीं कराना। यदि आप ऐसे लोगों में शामिल हैं और आपने 31 जुलाई तक आईटीआर फाइल नहीं किया तो आपको जुर्माना देना होगा। ये जुर्माना 5,000 रुपये तक हो सकता है।

बैंकों की छुट्टियां

अगले महीने में बैंकों में 14 छुट्टियां रहेंगी। दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा अगले महीने रक्षाबंधन समेत कई त्योहारों के कारण 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। हालांकि अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग छुट्टियां होंगी। पर कुछ दिन ऐसे रहेंगे, जिनमें पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article