Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 14 June 2026 : मिडिल ईस्ट संकट के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी बढ़कर 2,55,700 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव बढ़कर 2,46,604 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,46,186 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,47,610 रुपये प्रति किलो है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,60,000 रुपये प्रति किलो है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार बाजार बंद होने तक 2,42,582 रुपये किलो थी। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य है। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।
बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)
| चांदी के प्रकार | 1 ग्राम | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलोग्राम | 1 औंस | 1 तोला |
|---|---|---|---|---|---|---|
| सिल्वर 999 फाइन | ₹248 | ₹2,476 | ₹24,763 | ₹247,630 | ₹7,020 | ₹2,888 |
| सिल्वर 925 स्टर्लिंग | ₹229 | ₹2,291 | ₹22,906 | ₹229,058 | ₹6,494 | ₹2,672 |
| सिल्वर 900 कॉइन | ₹223 | ₹2,229 | ₹22,287 | ₹222,867 | ₹6,318 | ₹2,599 |
| सिल्वर 800 जर्मन | ₹198 | ₹1,981 | ₹19,810 | ₹198,104 | ₹5,616 | ₹2,311 |
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| मुंबई | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| कोलकाता | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| चेन्नई | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| पटना | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| लखनऊ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| मेरठ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| अयोध्या | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नोएडा | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| जयपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| लुधियाना | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| जलगांव | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| इंदौर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| कानपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| वडोदरा | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| सूरत | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| पुणे | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नागपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नासिक | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| बैंगलोर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| कटक | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| केरल | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
| रायपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| हैदराबाद | ₹2,650 | ₹26,500 | ₹2,65,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 10,000 रुपये बढ़कर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक चांदी की कीमत में जोरदार उछाल आया और यह 10,000 रुपये बढ़कर 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में चांदी 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी भी 0.48 प्रतिशत घटकर 67.02 डॉलर प्रति औंस रह गई।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: सोने का भाव आज का 14 जून 2026
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी के वायदा भाव 3,132 रुपये बढ़कर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,132 रुपये यानी 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,42,785 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जुलाई कॉमेक्स वाला कॉमेक्स चांदी वायदा करीब 5 प्रतिशत बढ़कर 67.07 डॉलर प्रति औंस हो गए।
क्यों बढ़े दाम
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले रद्द करने के बाद भू-राजनीतिक तनाव को लेकर चिंताएं कम हुईं और कारोबारियों ने फिर से कीमती धातुओं में निवेश करना शुरू कर दिया। बाजार के जानकारों के मुताबिक, ईरान पर तय मिलिट्री हमले को रद्द करने के ट्रंप के ऐलान के बाद बाजार का मूड बेहतर हुआ। ट्रंप का कहना था कि बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। यह ऐलान ईरान के तेल बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की पहले की धमकियों से उलट था। उन धमकियों से इलाके में बड़े टकराव का डर बढ़ गया था।
