Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 14 June 2026 : पश्चिम एशिया संकट के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,56,900 रुपये (सभी टैक्स सहित) प्रति 10 ग्राम हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव बढ़कर 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,50,528 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 1,50,,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा जेवर खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
- सोना 24 कैरेट (999): 147800 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट (995): 147208 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट (916): 135385 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट (750): 110850 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट (585): 86463 रुपये प्रति 10 ग्राम
बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)
| शुद्धता | 1 ग्राम | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलोग्राम | 1 औंस | 1 तोला |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 24 कैरेट सोना | ₹15,090 | ₹150,900 | ₹1,509,000 | ₹15,090,000 | ₹427,794 | ₹176,007 |
| 22 कैरेट सोना | ₹13,833 | ₹138,325 | ₹1,383,250 | ₹13,832,500 | ₹392,145 | ₹161,340 |
| 20 कैरेट सोना | ₹12,575 | ₹125,750 | ₹1,257,500 | ₹12,575,000 | ₹356,495 | ₹146,672 |
| 18 कैरेट सोना | ₹11,318 | ₹113,175 | ₹1,131,750 | ₹11,317,500 | ₹320,846 | ₹132,005 |
| 16 कैरेट सोना | ₹10,060 | ₹100,600 | ₹1,006,000 | ₹10,060,000 | ₹285,196 | ₹117,338 |
| 14 कैरेट सोना | ₹8,803 | ₹88,025 | ₹880,250 | ₹8,802,500 | ₹249,547 | ₹102,671 |
| 12 कैरेट सोना | ₹7,545 | ₹75,450 | ₹754,500 | ₹7,545,000 | ₹213,897 | ₹88,003 |
| 10 कैरेट सोना | ₹6,288 | ₹62,875 | ₹628,750 | ₹6,287,500 | ₹178,248 | ₹73,336 |
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹149230 | ₹136800 | ₹111960 |
| मुंबई | ₹149080 | ₹136650 | ₹111810 |
| कोलकाता | ₹149080 | ₹136650 | ₹111810 |
| चेन्नई | ₹151200 | ₹138600 | ₹116100 |
| पटना | ₹149130 | ₹136700 | ₹111860 |
| लखनऊ | ₹149230 | ₹136800 | ₹111960 |
| मेरठ | ₹149230 | ₹136800 | ₹111960 |
| अयोध्या | ₹149230 | ₹136800 | ₹111960 |
| कानपुर | ₹149230 | ₹136800 | ₹111960 |
| गाजियाबाद | ₹149230 | ₹136800 | ₹111960 |
| नोएडा | ₹149230 | ₹136800 | ₹111960 |
| गुरुग्राम | ₹149230 | ₹136800 | ₹111960 |
| चंडीगढ़ | ₹149230 | ₹136800 | ₹111960 |
| जयपुर | ₹149230 | ₹136800 | ₹111960 |
| लुधियाना | ₹149230 | ₹136800 | ₹111960 |
| गुवाहाटी | ₹149080 | ₹136650 | ₹111810 |
| जलगांव | ₹149080 | ₹136650 | ₹111810 |
| इंदौर | ₹149130 | ₹136700 | ₹111860 |
| अहमदाबाद | ₹149130 | ₹136700 | ₹111860 |
| वडोदरा | ₹149130 | ₹136700 | ₹111860 |
| सूरत | ₹149130 | ₹136700 | ₹111860 |
| पुणे | ₹149080 | ₹136650 | ₹111810 |
| नागपुर | ₹149080 | ₹136650 | ₹111810 |
| नासिक | ₹149110 | ₹136680 | ₹111840 |
| बैंगलोर | ₹149080 | ₹136650 | ₹111810 |
| भुवनेश्वर | ₹149080 | ₹136650 | ₹111810 |
| कटक | ₹149080 | ₹136650 | ₹111810 |
| रायपुर | ₹149080 | ₹136650 | ₹111810 |
| हैदराबाद | ₹149080 | ₹136650 | ₹111810 |
| केरल | ₹149080 | ₹136650 | ₹111810 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
अमेरिका-ईरान तनाव में कूटनीतिक समाधान के संकेतों से कीमती धातुओं में दिलचस्पी फिर से बढ़ गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार के 1,53,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 3,000 रुपये बढ़कर 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,206.88 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
पिछले दिन वायदा बाजार में सोने का भाव
विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 915 रुपये यानी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,847 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दुनिया भर में, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध वाला कॉमेक्स सोना वायदा की कीमत 88.75 डॉलर या 2.16 प्रतिशत बढ़कर 4,202.75 डॉलर प्रति औंस हो गई।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमत में जोरदार उछाल आया। अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदों ने कीमती धातुओं के बाजार धारणा को बेहतर बनाया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ नियोजित सैन्य हमलों को रद्द करने की घोषणा के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बातचीत में प्रगति की खबरों ने भी इस सुधार में मदद की। हालांकि कुछ मुनाफावसूली के बावजूद इसने अपनी हाल की बढ़त का बड़ा हिस्सा बनाए रखा है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि बाजार ने ट्रंप के इस बयान का स्वागत किया कि समझौता पूरा होने के करीब है, हालांकि अभी भी कई अनिश्चितताएं बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कई सवाल और कमियां हैं, लेकिन बाजार उत्साहित हैं। परिणामस्वरूप, तेल की कीमतों में गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर सूचकांक और बॉन्ड प्रतिफल नीचे आए हैं। इससे सोना और जोखिम वाली संपत्तियां ऊपर चढ़ी हैं।
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एनकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, निवेशक वैश्विक घटनाक्रम पर नजर बनाए रखेंगे और बातचीत में होने वाली प्रगति से ही सर्राफा की कीमतों की निकट भविष्य की दिशा तय होने की संभावना है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगभग एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि उन्होंने ईरान पर सैन्य हमले की योजना रद्द कर दी है। इसमें कहा गया है कि इस कदम से भू-राजनीतिक चिंताएं कम हुईं और कीमती धातुओं की मांग बढ़ी।
