बिजनेस

चांदी का भाव आज का 9 मार्च 2026: लगातार तीसरे दिन लुढ़के रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 9 March 2026: ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उथल-पुथल जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 9 March 2026 : ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उठा-पटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में लगातार तीसरे दिन चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही और आज 3,400 रुपये या करीब 1.3 प्रतिशत टूटकर 2,68,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार के यह 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.47% गिरकर यानी 1267 रुपये लुढ़कर 2,67,018 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन 2,68,285 रुपये किलोग्राम था। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये घटकर 2,80,000 रुपये किलो हो गई। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी 2,60,273 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 2,62,803 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक गिरकर 2,60,056 रुपये किलो हो गई आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,800₹28,000₹2,80,000
मुंबई₹2,800₹28,000₹2,80,000
कोलकाता₹2,800₹28,000₹2,80,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
पटना₹2,800₹28,000₹2,80,000
लखनऊ₹2,800₹28,000₹2,80,000
मेरठ₹2,800₹28,000₹2,80,000
कानपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
गाजियाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
नोएडा₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुरुग्राम₹2,800₹28,000₹2,80,000
अयोध्या₹2,800₹28,000₹2,80,000
चंडीगढ़₹2,800₹28,000₹2,80,000
जयपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
लुधियाना₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुवाहाटी₹2,800₹28,000₹2,80,000
इंदौर₹2,800₹28,000₹2,80,000
अहमदाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
वडोदरा₹2,800₹28,000₹2,80,000
सूरत₹2,800₹28,000₹2,80,000
नागपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
पुणे₹2,800₹28,000₹2,80,000
नासिक₹2,800₹28,000₹2,80,000
बैंगलोर₹2,800₹28,000₹2,80,000
भुवनेश्वर₹2,900₹29,000₹2,90,000
कटक₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000
रायपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव क्या रहा?

कारोबारियों द्वारा लगातार दूसरे सत्र में ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली किए जाने के कारण पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी 600 रुपये टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार का हाल

अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर बनी अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई डिलीवरी वाली चांदी का भाव 3,256 रुपये यानी 1.24 प्रतिशत बढ़कर 2,65,447 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस दौरान 1,208 लॉट का कारोबार हुआ। वहीं विदेशी बाजार में न्यूयॉर्क के कॉमेक्स में चांदी का वायदा भाव 1.63 प्रतिशत बढ़कर 83.58 डॉलर प्रति औंस रहा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

विश्लेषकों का कहना है कि हाल में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल के बाद कारोबारियों ने मुनाफावसूली की, जिससे घरेलू बाजार में कीमतों पर दबाव पड़ा। हालांकि वैश्विक स्तर पर सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सर्राफा की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से कीमती धातुओं को समर्थन मिल रहा है, लेकिन घरेलू बाजार में मुनाफावसूली के कारण बढ़त सीमित रही।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। इसके पीछे मुख्य वजह पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश के रूप में बढ़ती खरीदारी रही।

विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक स्तर पर राजनीतिक अस्थिरता और अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे चांदी की कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article