बिजनेस

चांदी का भाव आज का 9 जनवरी 2026: कीमतों में हुआ फिर बदलाव, बढ़ी या घटी, जानें पटना, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 9 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कभी कीमतों का नए रिकॉर्ड बन जाता है तो कभी भारी गिरावट हो जाती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 9 January 2026 : चांदी की कीमतों ने फिर बड़ा बदलाव हुआ। पिछले दो सेशन में भारी प्रॉफिट बुकिंग के बाद आज सफेद धातु में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतें 2,45,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर ऊंची खुलीं और इंट्राडे में 2,47,127 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट के लिए MCX चांदी आज 2,44,803 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है, जो इसके अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 2,59,322 रुपये प्रति किलोग्राम से करीब 14,500 रुपये कम है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,35,826 रुपये प्रति किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 2,39,994 रुपये प्रति किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,42,808 रुपये किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव घटकर 2,49,000 रुपये प्रति किलो हो गया। इसके मुताबिक आज 3000 रुपये की गिरावट हुई है। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,490₹24,900₹2,49,000
मुंबई₹2,490₹24,900₹2,49,000
कोलकाता₹2,490₹24,900₹2,49,000
चेन्नई₹2,680₹26,800₹2,68,000
पटना₹2,490₹24,900₹2,49,000
लखनऊ₹2,490₹24,900₹2,49,000
मेरठ₹2,490₹24,900₹2,49,000
कानपुर₹2,490₹24,900₹2,49,000
अयोध्या₹2,490₹24,900₹2,49,000
चंडीगढ़₹2,490₹24,900₹2,49,000
गाजियाबाद₹2,490₹24,900₹2,49,000
नोएडा₹2,490₹24,900₹2,49,000
गुरुग्राम₹2,490₹24,900₹2,49,000
जयपुर₹2,490₹24,900₹2,49,000
अहमदाबाद₹2,490₹24,900₹2,49,000
पुणे₹2,490₹24,900₹2,49,000
लुधियाना₹2,490₹24,900₹2,49,000
गुवाहाटी₹2,490₹24,900₹2,49,000
इंदौर₹2,490₹24,900₹2,49,000
नासिक₹2,490₹24,900₹2,49,000
बैंगलोर₹2,490₹24,900₹2,49,000
भुवनेश्वर₹2,680₹26,800₹2,68,000
केरल₹2,680₹26,800₹2,68,000
रायपुर₹2,490₹24,900₹2,49,000
हैदराबाद₹2,680₹26,800₹2,68,000

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दुनिया भर में मुनाफावसूली के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर से 12,500 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,43,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बुधवार को चांदी 5,000 रुपये बढ़कर 2,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 3.22 प्रतिशत यानी 2.51 डॉलर गिरकर 75.67 डॉलर प्रति औंस पर रही।

चांदी का वायदा भाव

वायदा कारोबार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के सर्तक रहने के कारण एमसीएक्स पर चांदी के वायदा भाव में भी भारी बिकवाली देखी गई। मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 7,365 रुपये यानी 2.94 प्रतिशत फिसलकर 2,43,240 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 12,295 लॉट का कारोबार हुआ। दूसरी ओर चांदी के मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंध की वायदा कीमत 2.84 प्रतिशत टूटकर 75.41 डॉलर प्रति औंस पर रही।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश की मांग कम होने की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदे कम किए। इसके साथ डॉलर की स्थिरता के कारण बृहस्पतिवार को सोने में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सोने और चांदी में पिछले सत्र की तुलना में गिरावट जारी रही क्योंकि निवेशकों ने मिले-जुले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का आकलन किया जबकि भू-राजनीतिक घटनाक्रम चर्चा का विषय बने रहे। अमेरिकी रोजगार के महत्वपूर्ण आंकड़े आने से पहले निवेशकों की मुनाफावसूली से दोनों के भाव नीचे आए। विश्लेषकों का कहना है कि रोजगार के आंकड़े फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति के दृष्टिकोण पर नए संकेत प्रदान करेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article