बिजनेस

चांदी का भाव आज का 8 जनवरी 2026: चांदी 12000 रुपये हुई सस्ती, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 January 2026 : चांदी की कीमतों ने फिर बड़ा बदलाव हुआ। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार को सुबह में 2,48,000 रुपये प्रति किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 2,35,775 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2,35,826 रुपये प्रति किलो हो गई। IBJA के मुताबिक 12,174 रुपये सस्ती हुई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव लुढ़कर 2,52,000 रुपये प्रति किलो हो गया, इसके अनुसार 5000 रुपये सस्ती हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतें 2,50,100 रुपये थी। गुरुवार को सफेद धातु ने पिछले बंद भाव से 1,589 रुपये या 0.62% की गिरावट के साथ ₹2,49,169 का इंट्राडे लो छुआ। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,520₹25,200₹2,52,000
मुंबई₹2,520₹25,200₹2,52,000
कोलकाता₹2,520₹25,200₹2,52,000
चेन्नई₹2,720₹27,200₹2,72,000
पटना₹2,520₹25,200₹2,52,000
लखनऊ₹2,520₹25,200₹2,52,000
कानपुर₹2,520₹25,200₹2,52,000
मेरठ₹2,520₹25,200₹2,52,000
अयोध्या₹2,520₹25,200₹2,52,000
गाजियाबाद₹2,520₹25,200₹2,52,000
नोएडा₹2,520₹25,200₹2,52,000
गुड़गांव₹2,520₹25,200₹2,52,000
चंडीगढ़₹2,520₹25,200₹2,52,000
जयपुर₹2,520₹25,200₹2,52,000
अहमदाबाद₹2,520₹25,200₹2,52,000
पुणे₹2,520₹25,200₹2,52,000
लुधियाना₹2,520₹25,200₹2,52,000
गुवाहाटी₹2,520₹25,200₹2,52,000
इंदौर₹2,520₹25,200₹2,52,000
बैंगलोर₹2,520₹25,200₹2,52,000
भुवनेश्वर₹2,720₹27,200₹2,72,000
केरल₹2,720₹27,200₹2,72,000
रायपुर₹2,520₹25,200₹2,52,000
हैदराबाद₹2,720₹27,200₹2,72,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत बुधवार को 5,000 रुपये बढ़कर 2,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। सुरक्षित निवेश की मांग और औद्योगिकी खरीदारी से चांदी को समर्थन मिला। मंगलवार को चांदी 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। हाजिर चांदी 2.55 डॉलर यानी 3.15 प्रतिशत टूटकर 78.69 डॉलर प्रति औंस पर रही।

चांदी का वायदा भाव

अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले सतर्कता के माहौल में व्यापारियों के भारी मुनाफावसूली से वायदा कारोबार में चांदी की कीमतें 2,59,692 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद बुधवार को इसमें गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों के वायदा भाव में चार दिन की तेजी का अंत हुआ और यह 4,161 रुपये या 1.61 प्रतिशत टूटकर 2,54,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पहले सुबह के सत्र में चांदी 881 रुपये या 0.34 प्रतिशत चढ़कर 2,59,692 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

चांदी की कीमत मंगलवार को 13,167 रुपये या 5.35 प्रतिशत की भारी तेजी के साथ 2,59,322 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि अंत में 2,58,811 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार को यह 2,46,155 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी 29 दिसंबर को 82.67 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गई थी।

क्यों बढ़े दाम

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव ने सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग को बढ़ाया है, जबकि आपूर्ति बाधाओं और मजबूत औद्योगिक मांग ने चांदी की कीमतों को और बढ़ा दिया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article