बिजनेस

चांदी का भाव आज का 4 मई 2026: रेट में बड़ा उलटफेर, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 4 May 2026: चांदी खरीदने जा रहे है, आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 4 May 2026 : ईरान संकट के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उठापटक देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमतों में 6,800 रुपये यानी 2.8% की तेजी आई और यह 2,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी।उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.54% लुढ़कर यानी 3802 रुपये गिरावट के साथ 2,42,500रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,46,302 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमत 2,65,000 रुपये प्रति किलो पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी 2,40,331 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 244237 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,40,120 रुपये किलो हो गई। वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी 2.55 प्रतिशत टूटकर 73.43 डॉलर प्रति औंस रही। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के नवीनतम रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,650₹26,500₹2,65,000
मुंबई₹2,650₹26,500₹2,65,000
कोलकाता₹2,650₹26,500₹2,65,000
चेन्नई₹2,700₹27,000₹2,70,000
पटना₹2,650₹26,500₹2,65,000
लखनऊ₹2,650₹26,500₹2,65,000
अयोध्या₹2,650₹26,500₹2,65,000
मेरठ₹2,650₹26,500₹2,65,000
कानपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
गाजियाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
नोएडा₹2,650₹26,500₹2,65,000
गुरुग्राम₹2,650₹26,500₹2,65,000
चंडीगढ़₹2,650₹26,500₹2,65,000
जयपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
लुधियाना₹2,650₹26,500₹2,65,000
गुवाहाटी₹2,650₹26,500₹2,65,000
इंदौर₹2,650₹26,500₹2,65,000
अहमदाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
सूरत₹2,650₹26,500₹2,65,000
पुणे₹2,650₹26,500₹2,65,000
वडोदरा₹2,650₹26,500₹2,65,000
नागपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
नासिक₹2,650₹26,500₹2,65,000
बैंगलोर₹2,650₹26,500₹2,65,000
भुवनेश्वर₹2,700₹27,000₹2,70,000
कटक₹2,700₹27,000₹2,70,000
केरल₹2,700₹27,000₹2,70,000
रायपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
हैदराबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000

पिछले कारोबारी दिन चांदी में गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 1,800 रुपये (करीब 1%) सस्ती होकर 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई, जबकि इससे पहले यह 2,44,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

पिछले कारोबारी दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी

इसके विपरीत, वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 3.31% बढ़कर 73.69 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत रुझान को दर्शाता है।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में उछाल

वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मई डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 7,100 रुपये (3.04%) बढ़कर 2,40,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जिसमें 509 लॉट का कारोबार हुआ। वहीं, जून डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 5,488 रुपये (2.3%) बढ़कर 2,43,742 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

पिछले कारोबारी दिन कॉमेक्स में भी मजबूती

विदेशी बाजार न्यूयॉर्क के कॉमेक्स में जून वायदा चांदी 1.79 डॉलर (2.49%) की बढ़त के साथ 73.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

फेडरल रिजर्व के फैसले का असर

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने के फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती आई है। इस रुझान ने कीमती धातुओं, खासकर चांदी की कीमतों को सहारा दिया, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article