बिजनेस

चांदी का भाव आज का 29 जनवरी 2026: रेट 4 लाख के पार, जानें पटना, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 29 January 2026: चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया। यह सिलसिला अभी बदस्तूर जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver jewellery rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 29 January 2026 : चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रही और यह 19,500 रुपये, या 5.06 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। चांदी बुधवार को 3,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लगातार पांचवें दिन बढ़त जारी रखते हुए मार्च महीने में डिलिवरी वाले चांदी वायदा की कीमत 24,434 रुपये, या 6.34 प्रतिशत बढ़कर 4,09,800 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में, चांदी 21 जनवरी को दर्ज 3,18,492 रुपये प्रति किलोग्राम (बंद कीमत) से 91,308 रुपये, या करीब 29 प्रतिशत बढ़ी है। चांदी सिर्फ 8 कारोबारी दिनों में 3 लाख रुपये से 4 लाख रुपये तक पहुंच गई है। विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी 3.59 डॉलर, या 3.07 प्रतिशत बढ़कर 120.45 डॉलर प्रति औंस के सवकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी की कीमत 4,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार को बाजार बंद होने तक चांदी का भाव 3,79,988 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा दामों की जानकारी दे रहे हैं। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver jewellery rates) यहां अपने शहर के रेट देख सकते हैं।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹4,100₹41,000₹4,10,000
मुंबई₹4,100₹41,000₹4,10,000
कोलकाता₹4,100₹41,000₹4,10,000
चेन्नई₹4,001₹40,010₹4,00,100
पटना₹4,100₹41,000₹4,10,000
लखनऊ₹4,100₹41,000₹4,10,000
मेरठ₹4,100₹41,000₹4,10,000
कानपुर₹4,100₹41,000₹4,10,000
अयोध्या₹4,100₹41,000₹4,10,000
गाजियाबाद₹4,100₹41,000₹4,10,000
नोएडा₹4,100₹41,000₹4,10,000
गुरुग्राम₹4,100₹41,000₹4,10,000
चंडीगढ़₹4,100₹41,000₹4,10,000
जयपुर₹4,100₹41,000₹4,10,000
अहमदाबाद₹4,100₹41,000₹4,10,000
पुणे₹4,100₹41,000₹4,10,000
लुधियाना₹4,100₹41,000₹4,10,000
गुवाहाटी₹4,100₹41,000₹4,10,000
इंदौर₹4,100₹41,000₹4,10,000
बैंगलोर₹4,100₹41,000₹4,10,000
भुवनेश्वर₹4,001₹40,010₹4,00,100
केरल₹4,001₹40,010₹4,00,100
रायपुर₹4,100₹41,000₹4,10,000
हैदराबाद₹4,001₹40,010₹4,00,100

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ली में बुधवार को चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहा। कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच दोनों नए शिखर पर पहुंच गए। बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार चांदी में लगातार तीसरे दिन तेजी आई और यह 15,000 रुपये यानी 4.05 प्रतिशत बढ़कर 3,85,000 रुपये (सभी कर सहित) प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 3,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी, जबकि शुक्रवार को यह 3,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। विदेशी बाजारों में चांदी की कीमतें 0.12 प्रतिशत बढ़कर 112.22 डॉलर प्रति औंस हो गईं। सोमवार को यह 14.42 डॉलर यानी 14 प्रतिशत बढ़कर 117.73 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

चांदी की कीमत में बुधवार को रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला जारी रहा और वायदा कारोबार में यह सात प्रतिशत से अधिक चढ़कर 3.83 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का वायदा भाव 26,821 रुपये यानी 7.53 प्रतिशत की तेजी से 3,83,100 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स में मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का वायदा भाव 9.57 अमेरिकी डॉलर यानी 9.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 115.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि चांदी लगातार मजबूत तेजी दिखा रही है और कीमतों को ऊपर जाने के लिए हर दिन नए कारण मिल रहे हैं। गांधी ने बताया कि मुख्य रूप से वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और व्यापार संबंधित अनिश्चितताओं के कारण सुरिक्षित निवेश के रूप में इन कीमती धातुओं की निवेश मांग बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर सूचकांक कमजोर रहा, जिससे सोने और चांदी की कीमतों को और समर्थन मिला।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर में भारी गिरावट के बाद निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने से चांदी की कीमत करीब 115 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस तक बढ़ गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article