Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 23 March 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 10,500 रुपये या 4.36 प्रतिशत गिरकर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.74% लुढ़कर यानी 3945 रुपये गिरावट के साथ 2,22,827 रुपये किलो पर आ गई। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 2,32,364 रुपये किलो पर था। जो दोपहर तक 2,01,500 रुपये किलो हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,19,260 रुपये किलो हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत आज 15000 रुपये लुढ़कर 2,30,000 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 10,000 रुपये घटकर 2,45,000 रुपये किलो हो गई थी। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| मुंबई | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| कोलकाता | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| चेन्नई | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| पटना | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| लखनऊ | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| मेरठ | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| अयोध्या | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| कानपुर | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| नोएडा | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| जयपुर | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| लुधियाना | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| इंदौर | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| सूरत | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| पुणे | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| नागपुर | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| नासिक | ₹2,449 | ₹24,490 | ₹2,44,900 |
| बैंगलोर | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| वडोदरा | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| कटक | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| केरल | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| रायपुर | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
| हैदराबाद | ₹2,300 | ₹23,000 | ₹2,30,000 |
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)
पिछले दिन क्या रहा चांदी वायदा भाव
अपिछले दिन चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) पहुंच गई, जबकि इससे पहले यह 2,38,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब 1% गिरकर 72.18 डॉलर प्रति औंस पर रही।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव
वायदा बाजार की बात करें तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में 8,540 रुपये की मजबूत बढ़त दर्ज की गई और यह 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। इस तेजी के साथ पिछले सात सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया। एमसीएक्स पर मई डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में करीब 4% की तेजी देखी गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में मई डिलीवरी वाली चांदी 3.42% बढ़कर 73.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
विशेषज्ञों का कहना है कि हाल की गिरावट के बाद निवेशकों की दोबारा दिलचस्पी बढ़ने से बाजार में खरीदारी आई है। हालांकि मजबूत डॉलर के कारण दबाव बना हुआ है। साथ ही, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद निवेशकों द्वारा अपनी स्थिति का पुनर्मूल्यांकन भी इस तेजी का एक कारण माना जा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के अनुसंधान विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि हाल की बिकवाली और निवेशकों की नए सिरे से दिलचस्पी के बीच मजबूत डॉलर के कारण चांदी पर गिरावट का दबाव बना हुआ है।
