बिजनेस

चांदी का भाव आज का 22 जनवरी 2026: लुढ़के रेट, जानें पटना, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 22 January 2026: चांदी की कीमतें लगातार रिकॉर्ड बना रही थीं। लेकिन आज बड़ी गिरावट हुई है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 22 January 2026 : लगातार रिकॉर्ड बनने के बाद चांदी की कीमतों में आज गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च आपूर्ति के लिए चांदी के वायदा भाव में 1,534 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 3,16,958 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 3,35,521 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद 3,18,492 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। यह पिछले बंद भाव से 17,029 रुपये यानी 5.07 प्रतिशत की गिरावट थी। सोमवार को चांदी ने पहली बार 3 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था। 16 जनवरी को इसकी कीमत 2,87,762 रुपये प्रति किलो थी। इसकी कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2,35,701 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी का भाव घटकर 3,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 3,19,097 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 3,03,584 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,99,711 रुपये किलो हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स के मार्च कॉन्ट्रैक्ट के चांदी वायदा भाव में भी गिरावट आई, लेकिन बाद में इसमें 1.30 अमेरिकी डॉलर यानी 1.41 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 93.94 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मंगलवार को चांदी का भाव रिकॉर्ड 95.78 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली3,25032,5003,25,000
मुंबई3,25032,5003,25,000
कोलकाता3,25032,5003,25,000
चेन्नई3,40034,0003,40,000
पटना3,25032,5003,25,000
लखनऊ3,25032,5003,25,000
अयोध्या3,25032,5003,25,000
कानपुर3,25032,5003,25,000
मेरठ3,25032,5003,25,000
गाजियाबाद3,25032,5003,25,000
नोएडा3,25032,5003,25,000
चंडीगढ़3,25032,5003,25,000
गुरुग्राम3,25032,5003,25,000
जयपुर3,25032,5003,25,000
अहमदाबाद3,25032,5003,25,000
पुणे3,25032,5003,25,000
लुधियाना3,25032,5003,25,000
गुवाहाटी3,25032,5003,25,000
जलगांव3,25032,5003,25,000
इंदौर3,25032,5003,25,000
बैंगलोर3,25032,5003,25,000
भुवनेश्वर3,40034,0003,40,000
केरल3,40034,0003,40,000
रायपुर3,25032,5003,25,000
हैदराबाद3,40034,0003,40,000
कटक3,40034,0003,40,000
(डेटा सोर्स- गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी की कीमतों में भी लगातार नौवें दिन तेजी जारी रही और दिल्ली के बुलियन बाजार में एक नया रिकॉर्ड बनाया। बुधवार को सफेद धातु की कीमत 11,300 रुपये बढ़कर 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में धातु 20,400 रुपये बढ़कर 3,23,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी ट्रेड में स्पॉट सिल्वर मजबूत कारोबार कर रहा था, बुधवार को कीमतें 0.33 परसेंट बढ़कर USD 94.91 प्रति औंस हो गईं, जबकि पिछले सेशन में यह USD 95.89 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 11,849 रुपये या 3.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,35,521 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कॉमेक्स पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का वायदा भाव 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले सत्र में 95.53 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट - कमोडिटीज, सौमिल गांधी ने कहा कि सोने और चांदी ने बुधवार को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ, जिसमें लगातार सुरक्षित निवेश की मांग और सोने और चांदी समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड में मजबूत प्रवाह के कारण रिकॉर्ड तोड़ने वाली तेजी देखी गई। उन्होंने कहा कि तंग आपूर्ति की स्थिति, मजबूत निवेश मांग और कमजोर रुपये के कारण घरेलू बाजार में दोनों धातुओं का कारोबार अंतरराष्ट्रीय कीमतों की तुलना में काफी प्रीमियम पर हो रहा था। गांधी ने कहा कि इन कारकों ने घरेलू कीमतों को वैश्विक बेंचमार्क की तुलना में ऊंचा रखा है।

मीराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट प्रवीण सिंह ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 2 परसेंट से अधिक बढ़ा, क्योंकि ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और EU के बीच बढ़ते तनाव, और फिस्कल और महंगाई की चिंताओं के कारण ग्लोबल यील्ड में बढ़ोतरी एक मजबूत सपोर्ट दे रही है। एनालिस्टों ने कहा कि बुलियन की कीमतों में तेजी लगातार चल रहे जियोपॉलिटिकल मतभेदों और आर्थिक चुनौतियों के कारण है, जो सेफ-हेवन एसेट्स की मांग को बढ़ा रहे हैं।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा कि व्यापार युद्ध से बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने तथा चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही और वे नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों द्वारा जोखिम भरे निवेशों से दूर हटने के कारण सुरक्षित निवेशों की मांग में मजबूती आई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article