बिजनेस

चांदी का भाव आज का 21 जनवरी 2026: फिर नई ऊंचाई पर रेट, जानें पटना से मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 21 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। चांदी ने कीमतों का फिर नया रिकॉर्ड बनाया। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 21 January 2026 : चांदी की कीमतों ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमतों में लगातार नौवें दिन तेजी जारी रही और बुलियन बाजार में एक नया रिकॉर्ड बन गया। बुधवार को चांदी की कीमत 11,300 रुपये बढ़कर 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में 20,400 रुपये बढ़कर 3,23,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी कीमतों में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और मार्च में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 11,849 रुपये या 3.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,35,521 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोमवार को चांदी ने पहली बार 3 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था। 16 जनवरी को इसकी कीमत 2,87,762 रुपये प्रति किलो थी। इसकी कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2,35,701 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी का भाव बढ़कर 3,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार शाम को बाजार बंद होने तक 3,19,097 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹3,300₹33,000₹3,30,000
मुंबई₹3,300₹33,000₹3,30,000
कोलकाता₹3,300₹33,000₹3,30,000
चेन्नई₹3,450₹34,500₹3,45,000
पटना₹3,300₹33,000₹3,30,000
लखनऊ₹3,300₹33,000₹3,30,000
कानपुर₹3,300₹33,000₹3,30,000
अयोध्या₹3,300₹33,000₹3,30,000
मेरठ₹3,300₹33,000₹3,30,000
गाजियाबाद₹3,300₹33,000₹3,30,000
नोएडा₹3,300₹33,000₹3,30,000
गुरुग्राम₹3,300₹33,000₹3,30,000
चंडीगढ़₹3,300₹33,000₹3,30,000
जयपुर₹3,300₹33,000₹3,30,000
अहमदाबाद₹3,300₹33,000₹3,30,000
पुणे₹3,300₹33,000₹3,30,000
लुधियाना₹3,300₹33,000₹3,30,000
गुवाहाटी₹3,300₹33,000₹3,30,000
इंदौर₹3,300₹33,000₹3,30,000
बैंगलोर₹3,300₹33,000₹3,30,000
भुवनेश्वर₹3,450₹34,500₹3,45,000
केरल₹3,450₹34,500₹3,45,000
रायपुर₹3,300₹33,000₹3,30,000
हैदराबाद₹3,450₹34,500₹3,45,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमतों ने भी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मजबूती दिखाते हुए नया उच्चतम स्तर छू लिया। सफेद धातु 20,400 रुपये यानी लगभग सात प्रतिशत बढ़कर 3,23,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गई। सोमवार को चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये की तेजी देखी गई थी, जिससे यह तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई थी। विदेशी बाजारों में भी चांदी की मांग में तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया और 95.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

चांदी भी 3.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का वायदा भाव 17,723 रुपये यानी छह प्रतिशत चढ़कर 3,27,998 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को चांदी ने पहली बार तीन लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था और इसका बंद भाव 3,10,275 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। चांदी के भाव में पिछले दो कारोबारी सत्रों में 32,187 रुपये यानी 11.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसका 16 जनवरी को बंद भाव 2,87,762 रुपये प्रति किलोग्राम था। दूसरी ओर कॉमेक्स बाजार में चांदी के मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों का भाव 6.87 अमेरिकी डॉलर यानी 7.76 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 95.41 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि मंगलवार को वैश्विक और भारतीय बाजारों में सोने तथा चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं। इसका कारण बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव एवं अमेरिका-यूरोपीय संघ के संभावित व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच सुरक्षित निवेश की मजबूत मांग रही। स्मार्टवेल्थ.एआई के संस्थापक एवं प्रधान शोधकर्ता पंकज सिंह ने कहा कि वृहत आर्थिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की निरंतर मांग से मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article