बिजनेस

चांदी का भाव आज का 18 मई 2026: रेट में बड़ी बढ़ोतरी, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 18 May 2026: चांदी के गहने खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 18 May 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के बीच तनाव का असर कई चीजों पर पड़ रहा है। इसकी वजह से चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में उठापटक हो रहा है। आज दो दिन बाद बाजार ओपन होते ही 4386 रुपये की गिरावट हुई थी लेकिन सुबह 9.30 बजे के बाद फिर बढ़ोतरी होने लगी । मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज रात तक 1.67% बढ़कर यानी 4538 रुपये तेजी के साथ 2,76,424 रुपये किलो हो गई है। यह पिछले कारोबारी दिन 2,71,886 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई लेवल पर था। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह शुक्रवार के बंद भाव 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,76,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत टूटकर 75.42 डॉलर प्रति औंस रह गई। गुडरिटर्न्स मुताबिक चांदी 10,000 रुपये बढ़कर 2,90,000 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक गिरकर 2,68,500 रुपये किलो थी। दो दोपहर तक 2,66,778 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को 2,68,040 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,900₹29,000₹2,90,000
मुंबई₹2,900₹29,000₹2,90,000
कोलकाता₹2,900₹29,000₹2,90,000
चेन्नई₹3,000₹30,000₹3,00,000
पटना₹2,900₹29,000₹2,90,000
लखनऊ₹2,900₹29,000₹2,90,000
मेरठ₹2,900₹29,000₹2,90,000
अयोध्या₹2,900₹29,000₹2,90,000
कानपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
गाजियाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
नोएडा₹2,900₹29,000₹2,90,000
गुरुग्राम₹2,900₹29,000₹2,90,000
चंडीगढ़₹2,900₹29,000₹2,90,000
जयपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
लुधियाना₹2,900₹29,000₹2,90,000
गुवाहाटी₹2,900₹29,000₹2,90,000
इंदौर₹2,900₹29,000₹2,90,000
अहमदाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
वडोदरा₹2,900₹29,000₹2,90,000
सूरत₹2,900₹29,000₹2,90,000
पुणे₹2,900₹29,000₹2,90,000
नागपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
नासिक₹2,900₹29,000₹2,90,000
बैंगलोर₹2,900₹29,000₹2,90,000
भुवनेश्वर₹3,000₹30,000₹3,00,000
कटक₹3,000₹30,000₹3,00,000
केरल₹3,000₹30,000₹3,00,000
रायपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
हैदराबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

पिछले कारोबारी दिन मजबूत डॉलर और निवेशकों की भारी मुनाफावसूली के दबाव में शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी का भाव 21,600 रुपये यानी 7.3 प्रतिशत टूटकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,96,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली, जहां हाजिर चांदी 5.26 डॉलर या 6.31 प्रतिशत गिरकर 78.21 डॉलर प्रति औंस रह गई।

वहीं, वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर वायदा कारोबार पर भी पड़ा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 16,352 रुपये यानी 5.62 प्रतिशत टूटकर 2,74,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस दौरान 7,908 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में जुलाई वायदा चांदी भी 6.42 डॉलर या 7.52 प्रतिशत गिरकर 78.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉलर की मजबूती, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और कीमती धातुओं में व्यापक बिकवाली के कारण चांदी की कीमतों पर दबाव बना। अमेरिका में बढ़ती महंगाई और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावनाओं ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article