बिजनेस

चांदी का भाव आज का 16 मार्च 2026: कीमत 9000 रुपये लुढ़की, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 16 March 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उठापटक जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 16 March 2026 : ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उठापटक जारी है। बाजार ओपन होते ही फिर गिरावट शुरू हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतें 9000 रुपये या 3.4 प्रतिशत लुढ़क कर 2,56,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.91% लुढ़कर यानी 2355 रुपये गिरकर 2,57,080 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन इसमें 8683 रुपये की गिरावट हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये लुढ़कर 2,70,000 रुपये किलो हो गई। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सुबह तक 2,60,488 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 2,52,793 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक लुढ़कर 2,48,711 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,700₹27,000₹2,70,000
मुंबई₹2,700₹27,000₹2,70,000
कोलकाता₹2,700₹27,000₹2,70,000
चेन्नई₹2,799₹27,990₹2,79,900
पटना₹2,700₹27,000₹2,70,000
लखनऊ₹2,700₹27,000₹2,70,000
अयोध्या₹2,700₹27,000₹2,70,000
मेरठ₹2,700₹27,000₹2,70,000
कानपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
गाजियाबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
नोएडा₹2,700₹27,000₹2,70,000
गुरुग्राम₹2,700₹27,000₹2,70,000
चंडीगढ़₹2,700₹27,000₹2,70,000
जयपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
अहमदाबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
पुणे₹2,700₹27,000₹2,70,000
लुधियाना₹2,700₹27,000₹2,70,000
गुवाहाटी₹2,700₹27,000₹2,70,000
इंदौर₹2,700₹27,000₹2,70,000
सूरत₹2,700₹27,000₹2,70,000
नागपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
नासिक₹2,700₹27,000₹2,70,000
बैंगलोर₹2,700₹27,000₹2,70,000
वडोदरा₹2,700₹27,000₹2,70,000
भुवनेश्वर₹2,799₹27,990₹2,79,900
कटक₹2,799₹27,990₹2,79,900
केरल₹2,799₹27,990₹2,79,900
रायपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
हैदराबाद₹2,799₹27,990₹2,79,900
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी के दाम में 11,000 रुपये यानी लगभग 3.97 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जहां चांदी का बंद भाव 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में कमजोरी रही और हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत गिरकर 83.14 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

वहीं वायदा बाजार में भी चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की कारोबारी धारणा पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और लगातार बनी महंगाई की चिंताओं का असर पड़ा। इसके चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले चांदी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 5,354 रुपये यानी करीब 2 प्रतिशत गिरकर 2,62,608 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इस दौरान कुल 5,900 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में मई डिलीवरी वाली चांदी की वायदा कीमत भी 2.21 डॉलर या लगभग 3 प्रतिशत गिरकर 82.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विशेषज्ञों के अनुसार मजबूत डॉलर और वैश्विक जिंस बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक HDFC Securities के सीनियर रिसर्च एक्सपर्ट दिलीप परमार ने बताया कि घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर डॉलर की मजबूती और मौद्रिक नीतियों को लेकर बदलती उम्मीदों का असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति अपनानी पड़ सकती है।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि अल्पकाल में कीमतों में उतार-चढ़ाव और कारोबारियों की बिकवाली जारी रह सकती है, लेकिन दीर्घकालिक परिदृश्य अभी भी सकारात्मक है। भू-राजनीतिक तनाव कम होने पर केंद्रीय बैंकों की खरीद और खुदरा निवेश में फिर से तेजी आने की उम्मीद है, जिससे चांदी की कीमतों को सहारा मिल सकता है।

वहीं लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एक्सपर्ट गौरव गर्ग के मुताबिक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका में महंगाई की चिंताओं ने चांदी की सुरक्षित निवेश वाली छवि को कमजोर किया है। इसके कारण निवेशकों में सतर्कता बढ़ी है और कीमतों पर दबाव देखने को मिला है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article