Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 14 May 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव और गहने नहीं खरीदने की पीएम मोदी की अपील की वजह से चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव रहा है। कल 21438 रुपये बढ़ोतरी हुई थी लेकिन आज बाजार ओपन होते ही एक बार फिर गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात 9 बजे तक 2.84% गिरकर यानी 8538 रुपये गिरावट के साथ 2,91,700 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 300238 रुपये किलो पर बंद हुआ था। इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई लेवल पर था। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 900 रुपये टूटकर 2,96,600 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,97,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 0.57 प्रतिशत टूटकर 87.04 डॉलर प्रति औंस रह गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी 2,87,720 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,87,350 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,87,193 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स मुताबिक चांदी 10,000 रुपये घटकर 3,00,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| मुंबई | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| कोलकाता | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| चेन्नई | ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000 |
| पटना | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| लखनऊ | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| मेरठ | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| अयोध्या | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| कानपुर | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| गाजियाबाद | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| नोएडा | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| गुरुग्राम | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| चंडीगढ़ | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| जयपुर | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| लुधियाना | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| गुवाहाटी | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| इंदौर | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| अहमदाबाद | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| सूरत | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| वडोदरा | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| पुणे | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| नागपुर | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| नासिक | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| बैंगलोर | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| भुवनेश्वर | ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000 |
| कटक | ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000 |
| केरल | ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000 |
| रायपुर | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| हैदराबाद | ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
सरकार के बहुमूल्य धातुओं पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत किए जाने के बाद बुधवार को चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 20,500 रुपये बढ़कर 2,97,500 रुपये प्रति किलो हो गई, जो कल 2,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी एक प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 87.45 डॉलर प्रति औंस हो गई।
पिछले दिन चांदी का वायदा भाव
सरकार के बहुमूल्य धातुओं पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत करने के बाद वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया। इसके जुलाई कॉन्ट्रैक्ट का भाव 19,439 रुपये या 6.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,98,501 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। सरकार ने चांदी पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर बुधवार को 15 प्रतिशत कर दिया। इसके परिणामस्वरूप सोने/चांदी के डोरे, सिक्के, अन्य वस्तुएं आदि पर भी कर में बदलाव किए गए हैं। व्यापारियों ने बताया कि आयात शुल्क बढ़ने के बाद घरेलू सर्राफा कीमतों में तेजी आई है।
रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद ने हालांकि आगाह किया कि सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने से आयात कम नहीं होता, बल्कि कीमतें बढ़ती हैं। आभूषण खुदरा विक्रेताओं ने कहा कि आयात शुल्क बढ़ाने के बजाय सोने-चांदी के आयात पर मात्रात्मक अंकुश लगाना देश के चालू खाते के घाटा (कैड) को नियंत्रित करने का अधिक प्रभावी तरीका होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
