बिजनेस

चांदी का भाव आज का 14 जनवरी 2026: रिकॉर्ड उछाल, कीमतें बढ़ा देंगी धड़कनें, जानें पटना, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 14 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। चांदी ने एक बार फिर कीमतों का नया रिकॉर्ड बनाया है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 14 January 2026 : चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बन गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 12,803 रुपये या 4.65 प्रतिशत चढ़कर 2,87,990 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले दिन MCX पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 2,72,202 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स बाजार में चांदी के वायदा भाव ने पहली बार 91 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार कर लिया। मार्च में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट भाव 5.03 अमेरिकी डॉलर या 5.83 प्रतिशत चढ़कर 91.37 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी की कीमत 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक चांदी का भाव 2,63,032 रुपये किलो था, जो दोपहर तक बढ़कर 2,77,175 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 2,77,512 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,900₹29,000₹2,90,000
मुंबई₹2,900₹29,000₹2,90,000
कोलकाता₹2,900₹29,000₹2,90,000
चेन्नई₹3,070₹30,700₹3,07,000
पटना₹2,900₹29,000₹2,90,000
लखनऊ₹2,900₹29,000₹2,90,000
कानपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
अयोध्या₹2,900₹29,000₹2,90,000
गाजियाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
नोएडा₹2,900₹29,000₹2,90,000
गुरुग्राम₹2,900₹29,000₹2,90,000
चंडीगढ़₹2,900₹29,000₹2,90,000
मेरठ₹2,900₹29,000₹2,90,000
जयपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
अहमदाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
पुणे₹2,900₹29,000₹2,90,000
लुधियाना₹2,900₹29,000₹2,90,000
गुवाहाटी₹2,900₹29,000₹2,90,000
इंदौर₹2,900₹29,000₹2,90,000
बैंगलोर₹2,900₹29,000₹2,90,000
भुवनेश्वर₹3,070₹30,700₹3,07,000
केरल₹3,070₹30,700₹3,07,000
रायपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
हैदराबाद₹3,070₹30,700₹3,07,000
(सोर्स- गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहे चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमतें 6,000 रुपये उछलकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं जबकि स्टॉकिस्टों की लगातार खरीदारी के बीच सोना 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी ने लगातार तीसरे दिन अपनी बढ़त जारी रखी और 6,000 रुपये यानी 2.3 प्रतिशत उछलकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों समेत) पर पहुंच गई।

सोमवार को चांदी 15,000 रुपये यानी 6 प्रतिशत की जबर्दस्त उछाल के साथ 2,65,000 रुपये प्रति किग्रा के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। यह शुक्रवार को 2,50,000 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। मंगलवार की बढ़त के साथ चांदी पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कुल 21,000 रुपये यानी 8.4 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगा चुकी है। वर्ष 2026 में अब तक चांदी ने कुल 32,000 रुपये यानी 13.4 प्रतिशत की तेज बढ़त दर्ज की है। यह 31 दिसंबर, 2025 को 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी 0.58 प्रतिशत बढ़कर 85.64 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। सोमवार को यह 6.3 डॉलर यानी 7.9 प्रतिशत बढ़कर 86.26 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गई थी।

चांदी का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का भाव 3,232 रुपये या 1.2 प्रतिशत चढ़कर 2,72,202 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। चांदी के भाव में पिछले दो सत्र में 19,477 रुपये या 7.7 प्रतिशत की तेजी आई है। शुक्रवार को इसकी कीमत 2,52,725 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए चांदी की कीमत मामूली बढ़त के साथ 85.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रही।

क्यों बढे दाम

सर्राफा कारोबारियों ने बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित संपत्तियों की लगातार बढ़ती मांग को इस उछाल की वजह बताया। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि कीमती धातुओं में रिकॉर्ड-तोड़ तेजी जारी है जिसे लगातार सुरक्षित परिसंपत्तियों की बढ़ती मांग से समर्थन मिल रहा है। यह सर्राफा में व्यापक तेजी के रुख को बनाए हुए है, जो ईरान पर केंद्रित हालिया भू-राजनीतिक तनाव से प्रेरित है।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि निवेश की लगातार मांग और तकनीकी मजबूती के बीच जिंस उत्पादों में बढ़त के मामले में चांदी सबसे आगे रही। यह 86.60 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक प्रतिरोध स्तर के पास कारोबार कर रहा है और इसने कीमतों में गिरावट से जुड़ी दिक्कतों को खत्म करके सर्राफा की कीमतों को समर्थन दिया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article