बिजनेस

चांदी का भाव आज का 1 मई 2026: लेबर डे पर क्या है रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 May 2026: चांदी खरीदने जा रहे है, आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 May 2026 : ईरान संकट के बीच चांदी की कीमतों (Silver rate today) में लगातार बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत में घटकर 2,42,700 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.07% चढ़कर यानी 173 रुपये तेजी के साथ 2,38,790 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,38,617 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार को बाजार बंद होने तक 2,40,331 रुपये किलो हो गई। चूंकि आज महाराष्ट्र दिवस दिवस की वजह से बाजार बंद है, इसलिए यही भाव मान्य रहेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी की कीमत बढ़कर 73.69 डॉलर प्रति औंस हो गई। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव बता रहे हैं, ताकि गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) आसानी से जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
चेन्नई₹2,700₹27,000₹2,70,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
अयोध्या₹2,500₹25,000₹2,50,000
मेरठ₹2,500₹25,000₹2,50,000
कानपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
नोएडा₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,500₹25,000₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,500₹25,000₹2,50,000
जयपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
लुधियाना₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,500₹25,000₹2,50,000
इंदौर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
सूरत₹2,500₹25,000₹2,50,000
नागपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
नासिक₹2,500₹25,000₹2,50,000
बैंगलोर₹2,500₹25,000₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,700₹27,000₹2,70,000
कटक₹2,700₹27,000₹2,70,000
केरल₹2,700₹27,000₹2,70,000
रायपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत में 1,800 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई। इसकी कीमत घटकर 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रही जो बुधवार को 2,44,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी की कीमत 3.31 प्रतिशत बढ़कर 73.69 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 7,100 रुपये बढ़कर 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 7,100 रुपये यानी 3.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 509 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, चांदी के जून डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 5,488 रुपये यानी 2.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,43,742 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। विदेशी बाजार, न्यूयॉर्क में जून के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा 1.79 डॉलर यानी 2.49 प्रतिशत बढ़कर 73.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच चांदी के वायदा भाव में तेजी आई। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा लगातार तीसरी बैठक में दरों में कोई बदलाव न करने के बाद वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी आई, जिससे घरेलू धातु की कीमतों को भी समर्थन मिला।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article