Pidilite Share Price Target: मंगलवार पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का शेयर 1.21 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 2924.20 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह हरे निशान में 2,928.95 रु पर खुला। मगर शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान में पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसका सबसे निचला स्तर 2,866.75 रु रहा। अंत में ये 35.30 रु या 1.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,888.90 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,46,932.15 करोड़ रु है। बता दें कि आज भले ही इसका शेयर गिरा है, मगर आगे ये प्रॉफिट करा सकता है।
ये भी पढ़ें -
पिडिलाइट में निवेश की सलाह
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट क्षितिज गांधी ने ईटी के साथ बातचीत में कहा कि पिडिलाइट के शेयर में 3100 रुपये के टार्गेट के साथ खरीदारी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगले 5-7 सप्ताह में ये इस टार्गेट प्राइस तक जा सकता है।
फेविकोल समेत कई प्रोडक्ट बेचती है पिडिलाइट
- फेविकॉल
- फेविकॉल एमआर
- डॉ फिक्सिट
- फेविक्विक
- एम-सील
- फेविस्टिक
- फेविक्रिल
- फेविगम
- स्टीलग्रिप
शेयर ने कितना कराया फायदा
- पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर ने बीते एक साल में 21.8 फीसदी फायदा कराया है
- 2024 में अब तक इसने 7.10 फीसदी और 6 महीनों में 15.74 फीसदी फायदा कराया है
- एक महीने में शेयर ने 5.24 फीसदी फायदा कराया है
- बीते 5 दिनों में ये 0.61 फीसदी चढ़ा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
