बिजनेस

बर्मन फैमिली बढ़ाएगी रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में हिस्सेदारी, 2116 करोड़ रु में खरीदेगी 9 करोड़ शेयर

Burman Family To Increase Stake In Religare: डाबर की प्रमोटर बर्मन फैमिली से जुड़ी फर्मों ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कंपनी के शेयरधारकों के लिए 2,116 करोड़ रुपये के ओपन ऑफर का ऐलान किया।

Image

बर्मन परिवार रेलिगेयर में हिस्सेदारी बढ़ाएगा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • बर्मन फैमिली बढ़ाएगी रेलिगेयर में हिस्सेदारी
  • अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी
  • 2116 करोड़ रु में फैमिली खरीदेगी शेयर

Burman Family To Increase Stake In Religare: डाबर इंडिया (Dabur India) की प्रमोटर बर्मन फैमिली (Burman Family) से जुड़ी फर्मों ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Religare Enterprises) में 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कंपनी के शेयरधारकों के लिए 2,116 करोड़ रुपये के ओपन ऑफर का ऐलान किया। इन फर्मों में एमबी फिनमार्ट (MB Finmart), पूरन एसोसिएट्स (Puran Associates), वीआईसी एंटरप्राइजेज (VIC Enterprises) और मिल्की इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी (Milky Investment & Trading Company) शामिल हैं।

क्या है ओपन ऑफर का मकसद

ओपन ऑफर का मकसद रेलिगेयर में बर्मन फैमिली की हिस्सेदारी बढ़ाने और इसका कंट्रोल लेने का है। इससे फाइनेंशियल सर्विस कंपनी में परिवार की हिस्सेदारी वर्तमान में करीब 21 प्रतिशत से बढ़कर 51 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

किस रेट पर होगी शेयरों की खरीदारी

रेलिगेयर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि एमबी फिनमार्ट प्राइवेट लिमिटेड, पूरन एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, वीआईसी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड और मिल्की इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी ने कंपनी के पब्लिक शेयरधारकों से शेयर खरीदने के लिए 235 रुपये प्रति शेयर का रेट तय किया है।

कुल कितने शेयरों की होगी खरीदारी

इसके जरिए अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी जाएगी। यह फैमिली रेलिगेयर के 90,042,541 शेयर खरीदना चाहता है। कंपनी ने कहा कि ओपन ऑफर के लिए कुल कैश पेमेंट 21,159,997,135 रुपये की होगी।

डाबर इंडिया के चेयरमैन मोहित बर्मन ने अगस्त में कहा था कि बर्मन परिवार रेलिगेयर एंटरप्राइजेज का लॉन्ग टर्म निवेशक है और वह इसे एक यूनिक फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म के तौर पर देखता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article