बिजनेस

Diwali की शॉपिंग ने खाली कर दिया Bank Account? 30 दिन में ऐसे सुधारें अपना बिगड़ा बजट

दिवाली के त्योहार के साथ बहुत से लोगों की जेबें भी खाली हो गई हैं। ऐसे में अगले 30 दिनों में आप भी सही प्लानिंग के साथ बिगड़े हुए बजट को ट्रैक पर ला सकते हैं।

Image

दिवाली के बाद खाली हो गया है बैंक अकाउंट तो तुरंत करें ये काम (AI Generated Image)

दिवाली पर नए कपड़े, ज्वेलरी, घर की सजावट, मिठाइयां और पूजा सामग्री खरीदने में लोगों का अच्छा-खासा पैसा खर्च हो चुका है। वहीं कई बार त्योहार की खुशियों के बीच लोग अपने बजट से ज्यादा खर्च कर बैठते हैं। इसका असर अगले महीने के घरेलू खर्च और बचत पर पड़ता है। अगर आपका बैंक अकाउंट भी दिवाली की खरीदारी के बाद खाली हो चुका है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही प्लानिंग (Post-Diwali Financial Recovery) के साथ अगले 30 दिनों में बिगड़े बजट को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे-

पहले 3 दिन खर्चों का हिसाब लगाएं

सबसे पहले पिछले 30 दिनों के Bank Statement और UPI Transaction चेक करें। इसमें देखें कि दिवाली पर कपड़े, ज्वेलरी, गिफ्ट और डेकोरेशन पर कितना पैसा खर्च हुआ। इसके बाद जरूरी और गैर-जरूरी खर्चों को अलग-अलग लिखें। इससे आपको पता चलेगा कि कहां सबसे ज्यादा पैसा खर्च हुआ है और कितनी रकम की भरपाई करनी है।

अगले 7 दिन गैर-जरूरी खरीदारी रोकें

बजट सुधारने के लिए कम से कम एक हफ्ते तक ऑनलाइन शॉपिंग, बाहर खाना, मूवी और बेफिजूल खरीदारी से दूरी बनाएं। ई-कॉमर्स ऐप पर आने वाले डिस्काउंट और सेल के नोटिफिकेशन भी बंद कर दें। फिलहाल केवल राशन, बिजली, किराया और जरूरी बिलों पर पैसा खर्च करें।

10 दिन तक खर्च करने की लिमिट तय करें

अगले 10 दिनों के लिए रोजाना या वीकली खर्च की एक सीमा तय करें। उदाहरण के लिए अगर जरूरी खर्चों के बाद 5,000 रुपये बचे हैं, तो उन्हें एक साथ खर्च न करें। हर हफ्ते के हिसाब से रकम बांटें। इससे महीने के आखिरी दिनों में पैसों की कमी नहीं होगी।

अतिरिक्त खर्च घटाकर बचत करें

बाहर से खाना मंगाने की जगह घर पर खाना बनाएं। कैब की जगह सार्वजनिक परिवहन अपनाएं और बिजली-पानी की बर्बादी रोकें। छोटे-छोटे खर्चों में कटौती से भी महीने के अंत तक अच्छी रकम बच सकती है।

आखिरी 10 दिन इमरजेंसी फंड बनाएं

महीने के आखिरी 10 दिनों में बची हुई रकम का कम से कम 10-15 प्रतिशत अलग खाते में रखें। इसे सामान्य खरीदारी के लिए इस्तेमाल न करें। क्रेडिट कार्ड का बकाया है तो उस पर लगने वाले ब्याज से बचने के लिए समय पर भुगतान करें।

इस तरह 30 दिनों की प्लानिंग से आप त्योहार के बाद बिगड़े बजट को संभाल सकते हैं और अगले महीने से दोबारा नियमित बचत शुरू कर सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article