बजट 2026

Budget 2025 Highlights: बजट में टैक्स पर हो गया खेला ! अगले हफ्ते आएगा नया बिल, राहत के लिए कीजिए इंतजार

New Income Tax Bill: बजट में लोगों को टैक्स पर राहत मिलने की काफी उम्मीद थी। मगर सरकार ने फिलहाल इस उम्मीद पर रोक लगा दी है। क्योंकि बजट में टैक्स से जुड़ा को ऐलान नहीं किया गया है। इससे जुड़ा एक नया बिल अगले हफ्ते पेश किया जाएगा।

Image

new income tax bill will be introduced

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजट में टैक्स पर बड़ा ऐलान
  • आएगा नया इनकम टैक्स बिल
  • मिलेंगी कई राहत

New Income Tax Bill: बजट में लोगों को टैक्स पर राहत मिलने की काफी उम्मीद थी। मगर सरकार ने फिलहाल इस उम्मीद पर रोक लगा दी है। क्योंकि बजट में टैक्स से जुड़ा को ऐलान नहीं किया गया है। इससे जुड़ा एक नया बिल अगले हफ्ते पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025 पेश करते हुए कहा कि एक नया इनकम टैक्स बिल - एक डायरेक्ट टैक्स कोड जिसका उद्देश्य व्यक्तिगत करदाताओं के लिए नियमों को आसान बनाना है - अगले सप्ताह पेश किया जाएगा। नए कोड से टैक्स की कैलकुलेशन करना और रिटर्न फाइल करना आसान हो जाएगा। बाकी उम्मीदों के अलावा सरकार वित्तीय वर्ष (FY) बनाम लेखा वर्ष (AY) की अवधारणा को खत्म कर देगी।

ये हुए हैं बड़े ऐलान

  • TDS की सीमा दोगुनी, सीनियर सिटिजन्स को टैक्स में बड़ी छूट. 50 हजार से बढ़ाकर अब एक लाख हुई
  • वित्त मंत्री ने कहा, "वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर कटौती सीमा को दोगुना बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जाएगा। LRS के तहत भेजे गए धन पर TDS वसूलने की सीमा 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी।
  • इसके अतिरिक्त, किराए पर TDS की वार्षिक सीमा, जो वर्तमान में 2.4 लाख रुपये है, बढ़ाकर 6 लाख रुपये की जाएगी।"
  • पर्सनल आय...टीडीएस...को एकसामान किया जाएगा।
  • टीडीएस प्रोसेस आसान करेंगे। डिक्रमनलाइज किया जाएगा।
  • किराये पर टीडीएस की वार्षिक सीमा ₹2.40 लाख से बढ़ाकर ₹6 लाख की जाएगी
  • टीडीएस भुगतान में देरी पर मुकदमा नहीं

आधे नियम किए जाएंगे खत्म

वित्त मंत्री ने कहा, "नया आयकर विधेयक स्पष्ट और सीधे शब्दों में होगा, जिसमें वर्तमान कानून के लगभग आधे हिस्से को घटाया जाएगा, दोनों ही अध्यायों और शब्दों के हिसाब से। यह करदाताओं के लिए समझने में सरल होगा, अधिक निश्चितता प्रदान करेगा और मुकदमेबाजी को कम करेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article