वायरल न्यूज़

VIDEO: छोटी बहन के लिए सुपरहीरो बना नन्हा भाई, बारिश और कुत्ते से बचाने के लिए ढाल बनकर खड़ा रहा

बारिश में खुद भीगकर छोटी बहन को चादर से बचाते नन्हे भाई का वीडियो वायरल हो रहा है। कुत्ते से भी बहन की रक्षा करते भाई का प्यारा अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

Image

मुसीबतों से छोटी बहन को बचाते हुए बड़ा भाई (X/@gharkekalesh)

सोशल मीडिया (Social Media) पर भाई-बहन के प्यार का एक बेहद प्यारा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में एक छोटा भाई बारिश के बीच अपनी नन्ही बहन को बचाता नजर आ रहा है। भाई का यह अंदाज देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारिश हो रही है और सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ दिखाई दे रहा है। दो छोटे बच्चे सड़क पर आगे बढ़ रहे हैं। इसी दौरान बड़ा बच्चा अपनी छोटी बहन के सिर पर एक बड़ी चादर या शॉल ताने हुए दिखाई दे रहा है और उसे लेकर चला जा रहा है।

कुत्ता आया तो बहन के आगे खड़ा हो गया भाई

इस वायरल वीडियो (Viral Video) की सबसे प्यारी बात यह है कि भाई खुद बारिश में भीग रहा है, लेकिन अपनी बहन को भीगने नहीं दे रहा। वह चादर को इस तरह पकड़कर चल रहा है कि उसकी बहन बारिश से बची रहे। बच्चे की यह छोटी-सी कोशिश देखकर किसी के चेहरे पर भी मुस्कान आ सकती है। इसी बीच एक सफेद कुत्ता भी दोनों बच्चों के पास आ जाता है। कुत्ते को पास आता देखकर भाई अपनी बहन का ध्यान रखते हुए उसे दूर करने की कोशिश में उसे भगाता दिख रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

न छाता, न डर, बहन के लिए ढाल बना भाई

बारिश, पानी और कुत्ते के बीच भी बच्चा अपनी बहन को अकेला नहीं छोड़ता। वह चादर संभालता है और बहन के साथ आगे बढ़ता रहता है। वीडियो का यही छोटा-सा पल लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। यह वीडियो रक्षाबंधन के आसपास वायरल होने के कारण और भी खास बन गया। रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने या भाई को गिफ्ट देने का त्योहार नहीं है। इस रिश्ते में एक-दूसरे की चिंता और जरूरत के समय साथ खड़े रहने की भावना भी होती है।

उम्र छोटी थी, लेकिन भाई का प्यार और जिम्मेदारी थी बहुत बड़ी

वीडियो (Video) में दिख रहा यह बच्चा शायद बहुत छोटा है, लेकिन अपनी बहन की सुरक्षा को लेकर उसकी जिम्मेदारी देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स का कहना है कि भाई-बहन का रिश्ता ऐसा ही होना चाहिए। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि “यही तो असली भाई है” और “रक्षाबंधन का मतलब यही प्यार है।” कुछ लोगों ने बच्चे की मासूमियत और अपनी बहन के लिए उसकी चिंता की खूब तारीफ की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article